राजनीति

#MeToo पर पहली बार एक्शन में मोदी सरकार, मेनका गांधी का ऐलान- चार रिटायर्ड जज करेंगे सुनवाई

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ऐलान किया है कि इस मुहिम से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए चार सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनवाई करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 4:03 PM IST
d
#MeToo पर मोदी सरकार का एक्शन, मेनका गांधी का ऐलान- चार रिटायर्ड जज करेंगे मामलों की सुनवाई

नई दिल्ली। महिलाओं के साथ अतीत में हुए यौन दुर्व्यवहार को लेकर होने वाले खुलासे की मुहिम #MeToo को पहली बार सरकार हरकत में नजर आई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ऐलान किया है कि इस मुहिम से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए चार सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनवाई करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक इस मुहिम को लेकर कई मंत्रियों से सवाल किया गया लेकिन ज्यादातर ने खुलकर कुछ नहीं कहा।

...तमाम दिग्गज हैं #MeToo के शिकंजे में

गौरतलब है कि महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपियों की सूची में अब तक लेखक, पत्रकार, अभिनेता, संगीतकार, गायक से लेकर केंद्रीय मंत्री तक के नाम शामिल हो गए हैं। इस फेहरिस्त में मोदी सरकार के विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलास खेर, साजिद खान समेत कई दिग्गजों के नाम सामने आ चुके हैं। आरोप लगाने वाली महिलाओं में अभिनेत्रियां, निर्माताओं-निर्देशकों और पत्रकारों के भी नाम हैं।

मामले में सियासत भी तेज हुई

केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगने के बाद सियासी दल भी बयानबाजी के मैदान में कूद पड़े हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने अब तक इस पर टिप्पणी की है। एमजे अकबर पर कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं जिसके बाद उनके इस्तीफे की मांग भी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इस मुहिम के विरोध और समर्थन दोनों में लोग उतरे हैं। कुछ लोग महिलाओं के सक्षम होने के बावजूद इतने सालों बाद खुलासा करने को पचा नहीं पा रहे हैं। वहीं कुछ लोग अंदर का सच बाहर लाने को समर्थन दे रहे हैं।

Updated on:
12 Oct 2018, 4:03 PM IST
Published on: