10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस, पत्रकार का आरोप: फिल्मकार ने पहले गंदी बातें की, दिखाया प्राइवेट पार्ट और उसके बाद…

#Metoo अभियान के तहत फिल्ममेकर साजिद खान पर उनकी Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाए।

2 min read
Google source verification
Sajid Khan

Sajid Khan

#MeToo कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप के बाद से ही कई नाम और नाम इसमें शामिल होते नजर आ हैं। अब तक कई महिलाओं ने कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इसमें विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर, सुभाष घई जैसे कई नाम सवालों के घेरे में आ चुके हैं। अब इसमें एक और बड़ा नाम और शामिल हुआ है वो है फराह खान के भाई फिल्ममेकर साजिद खान का। साजिद पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगा है।

Ex-असिस्टेंट ने लगाए गंभीर आरोप:
#Metoo अभियान के तहत फिल्ममेकर साजिद खान पर उनकी Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने गंभीर आरोप लगाए। सलोनी ने एक वेबसाइट पर पोस्ट लिखकर अपनी आपबीती सुनाई है। इसे उन्होंने ट्वीट भी किया है। सलोनी ने साजिद पर हैरेसमेंट और शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि साजिद उनसे अश्लील फोटो मांगते थे और गंदी बातें करते थे। साजिद की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

Ex-असिस्टेंट के अलावा जर्नलिस्ट ने भी लगाए गंभीर आरोप:
फिल्ममेकर साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय ने साजिद खान पर एक इंटरव्यू के दौरान सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए। करिश्मा ने ट्विट करके भी इस बारे में अपनी बात सामने रखी है। करिश्मा ने ट्वीट में जो भी लिखा उसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। उस घटना के दौरान जर्नलिस्ट को वहां से खुद को बचाने के लिए भागना तक पड़ा था।

साजिद ने ट्वीट में लिखी ये बात:
साजिद खान ने इस आरोप को लेरक एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'उन पर लगे आरोपों के कारण मेरी फैमिली, दोस्त और मेरी फिल्म के मेम्बर्स को दुख पहुंचा है। ऐसे में यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं फिल्म से दूर हो जाऊं।, साथ ही उन्होंने सभी से रिक्वेस्ब भी की है कि जब तक सच सामने नहीं आ जाता है तब तक किसी भी तरह का जजमेंट न दें।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग