CG Political News : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ सरकार पर निशाना साधा है।
CG Political News : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर तीनों राज्यों में भ्रष्टाचार को अहम मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा, भाजपा शासित मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है।
CG Political News : इनकी जनविरोधी नीतियों व विकास के हवाहवाई दावों के कारण सर्वसमाज के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिला असुरक्षा आदि का त्रस्त जीवन इन तीनों राज्यों में असली चुनावी मुद्दे हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि तीनों राज्यों में अपने बूते पर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी को भरोसा है कि वह अच्छा रिजल्ट हासिल करेंगी।