राजनीति

मोदी 2.0 सरकार के छह माह पूरे, सुधार की अभूतपूर्व गति बनाने का दावा

एनडीए सरकार ने छह माह का कार्यकाल पूरा किया। पीएम मोदी, निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर दी जानकारी। सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का किया प्रचार।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2019, 11:23 AM IST
PM Modi
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के छह माह पूरे कर लिए हैं, इस दौरान भारत 'अभूतपूर्व सुधार की गति' का गवाह बना है। मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, "अनुच्छेद 370 को खत्म करने से लेकर आर्थिक सुधार तक, लाभकारी संसद से लेकर निर्णायक विदेश नीति तक, ऐतिहासिक कदम उठाए गए।"

उन्होंने ध्यान दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने औद्योगिक संबंध संहिता को समाप्त कर दिया है, कॉरपोरेट टैक्स दर को कम करके 22 प्रतिशत और नए घरेलू विनिर्माण कंपनियों के लिए 15 प्रतिशत कर दिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने बैंकिंग सेक्टर की हालत सुधारने के लिए बैंकों के विलय की घोषणा की और बैंकों को 2019-20 के लिए 70,000 करोड़ रुपये की राशि दी।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) का लाभ दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कहा, "यह भाजपा का घोषणापत्र में किया गया वादा था कि पीएम किसान का लाभ भारत के सभी किसानों को दिया जाएगा। सरकार गठन के बाद, पीएम किसान का लाभ सभी किसानों को दिया गया। इसके अंतर्गत कुल 14.5 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिला। किसान 6,000 रुपये प्रति वर्ष प्रत्यक्ष आय समर्थन प्राप्त करते हैं।"

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सोशल मीडिया पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि सरकार ने देश के संरचनात्मक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।

उन्होंने कहा, "आज, हमने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह माह पूरे कर लिए। इन महीनों में संरचनात्मक सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।"

Updated on:
1 Dec 2019, 11:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेरा

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात