राजनीति

बिहार चुनाव में बेहतर नहीं रहा हमारा प्रदर्शन: कांग्रेस

कांग्रेस जनरल सेकेट्री का आया बयान, वाम और राजद ने किया हमसे बेहतर प्रदर्शन कांग्रेस का बेहतर पदर्शन बदल सकता है था चुनाव की तस्वीर, की जाएगी पूरी समीक्षा
less than 1 minute read
Nov 12, 2020
Our performance was not better in Bihar elections: Congress
Our performance was not better in Bihar elections: Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है कि अगर उनका प्रदर्शन बेहतर होता तो बिहार नतीजों में तस्वीर कुछ और ही दिखाई देती। कांग्रेस महासचिव की ओर से कहा गया है कि चुनाव पर पूरी समीक्षा के बाद हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि हमारा प्रदर्शन राजद और वाम दलों जितना अच्छा नहीं था। उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। अगर हमने उनकी तरह प्रदर्शन किया होता, तो बिहार में महागठबंधन होता। बिहार के लोग ऐसा ही चाहते थे और एक बदलाव के लिए अपना मन बना चुके थे।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम बिहार में अपने शीर्ष नेतृत्व, हमारे चुनाव उम्मीदवारों और हमारी जिला कांग्रेस समितियों के साथ चर्चा करेंगे, और एक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। इसके बाद हम हाईकमान को सूचित करेंगे। आपको बता दें कि मौजूदा चुनाव में कांग्रेंस को 19 सीटें मिली हैं। जबकि बीते 2015 के चुनाव में 27 सीटों पर कांग्रेस जीती थी।

Published on:
12 Nov 2020 11:44 am