राजनीति

#MeToo: पीएम मोदी हर मुद्दे पर बोलते हैं तो एमजे अकबर केस पर भी तोड़े चुप्पी : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी हर मामले पर अपनी बात रखते हैं लेकिन इस तरह के मुद्दों पर वह अक्सर चुप रहते हैं। विदेश राज्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और इस पर मोदी चुप नहीं रह सकते।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 7:15 PM IST
# me too news
#MeToo: पीएम मोदी हर मुद्दे पर बोलते हैं तो एमजे अकबर केस पर भी तोड़े चुप्पी : कांग्रेस

नई दिल्ली। #MeToo के तहत यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किए जाने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा है कि यह देश की महिलाओं के सम्मान का मामला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर चुप्पी तोड़कर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

पीएम मोदी को चुप नहीं होना चाहिए: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी हर मामले पर अपनी बात रखते हैं लेकिन इस तरह के मुद्दों पर वह अक्सर चुप रहते हैं। विदेश राज्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और इस पर मोदी चुप नहीं रह सकते। उन्हें बताना होगा कि क्या मानहानि का मामला उन्हीं कहने पर दर्ज कराया गया है। अगर इसके पीछे वह नहीं हैं तो उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आर पी एन सिंह ने कहा कि एक नहीं 14 महिलाओं ने अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली कोई भी महिला एक दूसरे से कहीं जुड़ी हुई नहीं हैं। मोदी मंत्रिमंडल के एक सदस्य पर इस तरह के आरोप लगाना बहुत गंभीर मामला है और इस बारे में मोदी को बताना होगा कि क्या वह मानहानि के मामले में अपने मंत्री के पीछे हैं या देश की महिलाओं के साथ।

आरोप लगाने वाली महिला पर मानहानि का केस

बता दें कि नाइजीरिया के आधिकारिक दौरे से लौटने पर अकबर ने उनके खिलाफ आरोपों झूठा और निराधार बताया। उन्होंने एक बयान जारी कर हैरानी जताई कि क्या इन आरोपों के पीछे कोई एजेंडा है, क्योंकि आरोप अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्सों को सबूत के बिना आरोप लगाने का संक्रामक बुखार हो गया है। मामला जो भी हो, अब मैं लौट (विदेश दौरे से) आया हूं और आगे की कार्रवाई के लिए मेरे वकील इन बेसिरपैर के बेबुनियाद आरोपों का पता लगाएंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लेंगे। इस बयान के अगले ही दिन यानी सोमवार को उन्होंने महिला पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।

कांग्रेस कर रही अकबर के इस्तीफे की मांग

देश में जैसे 'मीटू' आंदोलन के जोर पकड़ते ही करीब एक दर्जन महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न और छेड़खानी का आरोप लगाया दिया। इसे लेकर उनके इस्तीफे की मांग होने लगी है।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात