राजनीति

सरकार का पांचवां साल लगते ही विदेश दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, 4 साल में कर चुके हैं 81 दौरे

पीएम मोदी चार साल के कार्यकाल में अब तक 81 विदेश दौरे कर चुके हैं। पांचवा साल लगते ही 29 मई से उनका पहला दौरा सिंगापुर-इंडोनेशिया का होगा।
3 min read
modi
सरकार का पांचवां साल लगते ही विदेश दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, इंडोनेशिया-सिंगापुर में बिताएंगे 5 दिन

नई दिल्ली। अपने चार साल के कार्यकाल में 81 विदेश यात्राएं कर चुके भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अगले विदेश दौरे पर निकलने वाले हैं। 25 मई को भारतीय जनता पार्टी और मोदी की सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। अपनी सरकार का पांचवा साल लगते ही 29 मई से पीएम मोदी का पहला दौरा इंडोनेशिनया और सिंगापुर की 5 दिवसीय यात्रा पर होगा। इस विदेश यात्रा का मकसद चीन से सटे देशों से दोस्ती बढ़ाकर कूटनीतिक जीत की जमीन तैयार करना है। इसके साथ ही हिंद-प्रशांत महासागर में सुरक्षा के मुद्दे पर दोनों देशों से संबंध मजबूत करना है।

हर 23वें दिन विदेश में रहे पीएम मोदी

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को सरकार बनाने के बाद से हर 23 वें दिन विदेश में रहे हैं। हाल ही में वे रूस यात्रा से लौटे हैं। यह उनके चार साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल की 81 वीं विदेश यात्रा थी। यानी 48 महीने में 81 विदेश यात्राएं कीं। सिंगापुर-इंडोनेशिया की आगामी यात्रा पांचवे साल की पहली और अब तक की 82वीं विदेश यात्रा होगी।

पहला पड़ावः दो दिन इंडोनेशिया का दौरा
पीएम मोदी अपने दौरे के पहले पड़ाव में दो दिन इंडोनेशिया रहेंगे। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने की तैयारी पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा इंडोनेशिया पोर्ट साबांग को भी भारतीय नौ सेना के लिए खोलने पर बात होगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी की इंडोनेशिया के लिए पहली यात्रा होगी और इसके साथ ही इस क्षेत्र के सभी दस देशों की यात्रा यानी की आसियान देशों की यात्रा अपने एक ही कार्यकाल में करने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी बन जाएंगे।

इंडोनेशिया में उड़ाएंगे संबंधों की पतंग
पीएम मोदी इंडोनेशिया के दौरे के ऐतिहासिक रूप देने और संबंधों को मजबूत करने के लिए यहां पतंगबाजी में भी हिस्सा ले सकते हैं। दरअसल मोदी के गृहराज्य गुजरात की तरह इंडोनेशिया में भी पतंग उड़ाने की परंपरा है। पीएम मोदी के साथ पतंगबाजी के इस कार्यक्रम में वहां के राष्ट्रपति भी शामिल होंगे। आपको बताते चलें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, लेकिन उसे कट्टर इस्लाम पर काफी सटीक तरीके से काबू पाया है। पीएम मोदी की यह कोशिश भी होगी कि वह एक प्रमुख मुस्लिम देश को आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत के साथ करे ताकि इस्लामिक देशों के सहयोग संगठन (ओआइसी) में पाकिस्तान के दुष्प्रचारों को रोका जा सके।

सर्वे: कर्नाटक के बाद राजस्थान और एमपी से BJP के लिए बुरी खबर, जा सकती है सत्ता
दूसरा पड़ावः सिंगापुर में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
दो दिन इंडोनेशिया में बिताने के बाद पीएम मोदी अपने दूसरे पड़ाव के तहत 31 मई को सिंगापुर पहुंचेंगे। यहां भी पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 31 मई को ही पीएम मोदी इंडिया-सिंगापुर इंटरप्राइज एंड इन्नोवेशन एग्जिबिशन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा मोदी सिगापुर के शीर्ष 20 सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे। 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री ली ह्सेन लूंग के साथ बैठक करेंगे।


शांग्री-ला डायलॉग को करेंगे संबोधित
इसके बाद वह प्रसिद्ध नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे। यही नहीं इसके बाद शांग्री-ला डायलॉग को भी पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इस दौरान वे इस क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़ी भारतीय सोच को सामने रखेंगे। इसमें अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, चीन समेत कई देशों के अहम प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 2 जून को महात्मा गांधी के एक प्लैक का अनावरण करेंगे और साथ ही कुछ सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। उसके बाद वह इंडियन हैरिटेज सेंटर का भी दौरा करेंगे।

Published on:
25 May 2018 09:50 am
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए