एकतरफा देशभक्ति पर कांग्रेस महासचिव ने उठाया सवालभाजपा नेताओं से पूछा कि ऐसा कोई व्‍यक्ति है जो देशभक्‍त नहीं हैसत्‍ताधारी पार्टी के नेताओं को सभी शहीदों का सम्‍मान करना चाहिए
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सलेक्टिव पैट्रियोटिज्म पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कम से कम सत्ताधारी पार्टी को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सच्चे देशभक्त हैं तो उन्हें सभी शहीदों का सम्मान करना चाहिए।
कोई ऐसा व्यक्ति है जो देशभक्त नहीं है?
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भी कोई बड़ी घोषणा होती है तो भाजपा के नेता उसे देशभक्ति से जोड़ देते हैं। उन्होंने पीएम मोदी सहित अन्य भाजपा नेताओं से पूछा है कि क्या इस देश में कोई ऐसा व्यक्ति है जो देशभक्त नहीं है? हर कोई देशभक्त है।
सभी शहीदों का करें सम्मान
उन्होंने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि भाजपा नेता इतने ही बड़े देशभक्त हैं तो उन्हें सभी शहीदों का सम्मान करना चाहिए। चाहे वह शहीद एक हिंदू, मुस्लिम या विरोधी पार्टियों के नेताओं के पिता या रिश्तेदार ही क्यों न हों? उन्होंने कहा कि शहीदों को लेकर भाजपा के (सलेक्टिव पैट्रियोटिज्म) एकतरफा देशभक्ति को सही नहीं ठहराया जा जा सकता है। अगर आप सही मायने में देशभक्त हैं तो सभी शहीदों का सम्मान करें। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का भी सम्मान करें।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.