Congress President का अबतक नहीं हुआ चयन Shashi Tharoor ने आगे किया प्रियंका गांधी का नाम बोले- Priyanka Gandhi में नैसर्गिक करिश्मा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी को अबतक नेता नहीं मिला है। पिछले एक महीने में कई बार राहुल गांधी को मनाने की कोशिश हुई। साथ ही प्रियंका गांधी का नाम भी लिया गया। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने खुलकर कहा कि Priyanka Gandhi में 'नैसर्गिक करिश्मा' है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वह सबसे काबिल उम्मीदवार हैं।
पार्टी को युवा चेहरे की जरुरत: थरूर
केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे देने बाद से नेतृत्व को लेकर 'स्पष्टता के अभाव' का कांग्रेस पर घातक प्रभाव पड़ रहा है। अब पार्टी जिस मोड़ पर आकर खड़ी है, वहां अध्यक्ष पद के लिए युवा चेहरा ही सबसे उपयुक्त होगा।
इंदिरा से होती प्रियंका की तुलना: थरूर
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका में 'नैसर्गिक करिश्मा' है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग उनकी तुलना इंदिरा गांधी से करते रहे हैं। अगर पार्टी की कमान वो संभालती हैं तो वोटर और कार्यकर्ता प्रेरित होंगे।
Shashi Tharoor ने कहा उम्मीद है जब भी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी, प्रियंका गांधी वाड्रा अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम आगे बढ़ाएंगी। हालांकि चुनाव लड़ने का फैसला उन्हें खुद लेना होगा।
राहुल के बयान बंद की प्रियंका की राह!
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग पहले भी उठी थी। लेकिन, राहुल गांधी के मना करने पर पार्टी के किसी भी सदस्य ने खुले तौर पर प्रियंका गांधी का नाम आगे नहीं बढ़ाया।
Rahul Gandhi ने 25 मई को CWC की बैठक में साफ कहा था कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष नॉन गांधी होगा। अब पार्टी के ज्यादातर सदस्य प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।