List of Chief Ministers of Punjab (1947-2022): भगवंत मान से पहले किन मुख्यमंत्रियों ने राज्य की कमान संभाली है और कब तक रहा उनका कार्यकाल ..
Punjab Chief Ministers Full List: आज पंजाब के नए सीएम के रूप में भगवंत मान ने शपथ ग्रहण किया। आज से उन्होंने पंजाब की कमान अपने हाथ में ले ली है। उनके शपथ ग्रहण के लिए एक बड़ा समारोह आयोजित किया था और इससे पहले रोड शो के जरिए उन्होंने मतदाताओं का धन्यवाद भी किया था। भगवंत मान पंजाब के 17 वें मुख्यमंत्री हैं। उनसे पूर्व 16 अन्य नेता मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इनमें से कई तो पंजाब की कमान 3-4 बार भी संभाल चुके हैं।
एक नजर पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सूची पर जिन्होंने पूर्व में पंजाब की सत्ता संभाली है:
1. डॉ. गोपी चंद भार्गव : आजादी के बाद डॉ. गोपी चंद भार्गव पंजाब के पहले मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म 1889 में अविभाजित पंजाब के सिरसा जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी बद्री प्रसाद था। वे 15 अगस्त, 1947 को पंजाब के मुख्यमंत्री बने और 13 अप्रैल, 1949 तक इस पद पर रहे। दूसरी बार, वे राज्य के मुख्यमंत्री थे। वो 18 अक्टूबर, 1949 से 20 जून 1951 तक मुख्यमंत्री बने रहे। 21 जून, 1964 को वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने और 6 जुलाई, 1964 तक मुख्यमंत्री बने रहे। 26 दिसंबर, 1966 को उनका निधन हो गया।
2. भीम सेन सच्चर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीम सेन सच्चर 13 अप्रैल, 1949 से 18 अक्टूबर, 1949 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वह 17 अप्रैल, 1952 को दूसरी बार फिर से मुख्यमंत्री चुने गए और 23 जनवरी, 1956 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
3. एस प्रताप सिंह कैरों
4. राम किशन
5. ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर
6. एस गुरनाम सिंह
7. एस. लक्ष्मण सिंह गिल
8. एस. प्रकाश सिंह बादल
9. ज्ञानी जैल सिंह
10. एस. दरबारा सिंह
11. एस सुरजीत सिंह बरनाला
12. एस. बेअंत सिंह
13. एस. हरचरण सिंह बराड़
14. राजिंदर कौर भट्टल
15. कैप्टन अमरिंदर सिंह
16. चरणजीत सिंह चन्नी
17. भगवंत मान
बता दें कि राजिंदर कौर भट्टल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्टल 21 नवंबर 1996 से 11 फरवरी 1997 तक 3 महीने से भी कम समय तक मुख्यमंत्री रहीं। आज भी उनके नाम पंजाब की एकमात्र महिला सीएम का रिकार्ड दर्ज है।