राजनीति

पीएम मोदी के दावोस भाषण पर राहुल गांधी का जबरदस्‍त हमला

दावोस में पीएम मोदी का भाषण समाप्‍त होते ही राहुल गांधी ने जबरदस्‍त हमला बोलते हुए देश के अंदर व्‍याप्‍त गरीबी की ओर ध्‍यान दिलाया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2018, 5:59 PM IST
rahul gandhi
rahul gandhi

नई दिल्‍ली. मंगलवार को पीएम नरेन्‍द्र मोदी दावोस के वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम के उद्घाटन के अवसर पर भाषण देकर विश्‍व के समझ मौजूद तीन प्रमुख समस्‍याओं का जिक्र किया वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उनका भाषण समाप्‍त होते ही उन जबरदस्‍त हमला बोल दिया। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए पीएम से कहा कि जरा देश की समस्‍याओं पर भी आप ध्‍यान दें। देश में गरीब और भुखमरी है, पर आपको उसकी कोई परवाह नहीं है।

उन्‍होंने अपने टि्वट में कहा है कि डियर प्रधान मंत्री, स्विटजरलैंड में आपका स्‍वागत है। कृपया बताएं-डावोस, एक फीसद भारतीयों के पास 73 फीसद संपत्ति क्‍यों है? मै सुबूत के तौर पर एक रिपोर्ट टि्वट के साथ अटैच कर रहा हूं। आप कृपया इस पर भी ध्‍यान दें।

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2017 में जारी ऑक्‍सफैम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश के गरीब 67 करोड़ भारतीयों के संपत्ति में केवल एक फीसद का इजाफा हुआ है। जबकि कुल आबादी क में उनकी भागीदारी आधे से अधिक है। इस रिपोर्ट को दुनिया के प्रसिद्ध अर्थशास्‍त्री लुकास चांसल और थॉमस पेक्‍टेटी की देखरेख में तैयार कराया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उदारीकरण का लाभ अमीरों ने उठाया है। इससे असमानता को तेजी से बढ़ावा मिला है। जबकि देश का आम नागरिक संघर्ष करने को मजबूर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1922 के बाद 2014 में भारत में असमानता दर सबसे ज्‍यादा थी।

पीएम मोदी ने दावोस में क्‍या कहा?
पीएम मोदी ने दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए दुनिया की सामने तीन प्रमुख चुनौतियों का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और देशों का आत्म केंद्रित होने को बड़ी समस्या बताया है। उन्‍होंने अपने संबोधन मे कहा है कि WEF की 48 बैठक में शामिल होते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। गर्मजोशी से स्वागत के लिए पीएम मोदी ने स्विट्जरलैंड का सरकार का धन्यवाद दिया।

Published on: