राजनीति

राम माधव का बड़ा बयान- शांति भंग की आशंका में जम्‍मू-कश्‍मीर में 25 सौ लोगों को किया गया था नजरबंद

शांति भंग की आशंका के मद्देनजर उठाए गए सख्‍त कदम करीब 250 नेता आज भी पुलिस हिरासत में हैं पाक के कब्‍जे में जो कुछ है वो हमारा है
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2019, 10:25 AM IST
ram_madhav.jpg

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के महासचिव राम माधव ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति भंग की आशंका में करीब 25 सौ लोगों को नजरबंद किया गया था। यह कदम अनुच्‍छेद 370 की समाप्‍ति की घोषणा के बाद शांति भंग की आशंका के मद्देनजर उठाया गया था। अब केवल 200-250 लोग हिरासत में हैं। शेष लोगों को छोड़ दिया गया है।

कश्‍मीर में 55 दिनों से है शांति

राम माधव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सभी लोगों को सम्मानजनक तरीके से निरोधात्मक हिरासत में रखा गया। कुछ लोगों को फाइव स्‍टार गेस्ट हाउस में तो कुछ को पांच सितारा होटलों में रखा गया है। माधव ने कहा कि अब 200-250 लोगों को नजरबंद रखा गया है। इन लोगों की नजरबंदी की वजह से कश्‍मीर में पिछले 55 दिनों से शांति है।

नरसिम्‍हा राव ने लिया था पीओके को भारत में मिलाने का निर्णय

बीजेपी महासचिव माधव ने आगे कहा कि 1994 में देश के प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव थे। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार ने एक अहम निर्णय लिया था। निर्णय में बताया गया था कि पाकिस्तान के साथ चर्चा करने के लिए एकमात्र मुद्दा यह है कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत को कब सौंपेगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक महत्‍वपूर्ण मुद्दा है।

पाक के कब्‍जे में जो भी है हमारा है

इससे पहले राम माधव ने कहा कि आज जो कुछ भी पाकिस्तान के कब्जे में है वह भी हमारा है और वह हम तक आ जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कश्मीर के लोगों से जुड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि वे एक ऐसे समाज में रहे हैं जिनके मन में पिछले 50-60 सालों में अलगाववादी विचार भरे गए। उन्होंने कहा कि भारतीय होने के नाते हमें कश्मीर को पाकिस्तान के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

Updated on:
1 Oct 2019, 10:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All