कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi ) ने कहा कि भगवान राम ( Bhagwan Ram ) हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) ने कहा कि जब कमल का राज आएगा, तभी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने भी मंगलवार को राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर ट्विट कर खुशी जाहिर की थी।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या ( Ayodhya Ram Mandir ) में राम मंदिर भूमि पूजन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi ) ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) के बाद उनका ये ट्विट राम मंदिर भूमि पूजन ( Ram Mandir Bhoomi Poojan ) को लेकर कांग्रेस ( Congress ) के पहले के स्टैंड में बदलाव माना जा रहा है।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ( Maryada Purushottam Lord Ram ) सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।
अयोध्या में भूमि पूजन ( Bhoomi Poojan ) के समय राहुल गांधी का यह ट्विट नजिरए से भी काफी अहम माना जा रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए अभिभूत
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बीजेपी छ़ोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) भी राम मंदिर भूमि पूजन की वजह से अभिभूत नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर राम मंदिर भूमि पूजन की लोगों को बधाई दी।
इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर 1818 का एक संयोग भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उस समय 2 आना के सिक्के पर एक तरफ रामदरबार अंकित था तो दूसरी तरफ कमल का फूल बना हुआ था। इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब कमल का राज आएगा, तभी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
आज राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सिन्हा के इस ट्विट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। अपने पहले ट्वीट में एक्टर ने लिखा, "बधाई! जय श्री राम! मुंबई में हमारा निवास स्थान 'रामायण' के रूप में जाना जाता है, इसलिए हमारा परिवार सच्चे अर्थों में रामायण वासी है।
बस एक सुंदर और काफी जानकारीपूर्ण चीज प्राप्त हुई। इस भव्य और उपयुक्त दिन पर इस चीज को यहां साझा कर रहा हूं। आशा है कि काश यह सच हो। सही मायने में...।
बता दें कि 2019 में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के फैसले के बाद आज से राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) यहां 40 किलो की चांदी की ईंट बतौर नींव की ईंट रखकर शिलान्यास करेंगे।