राजनीति

दिल्‍ली पुलिस के प्रदर्शन पर सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- मोदी है तो मुमिकन है

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पुलिकिर्मयों का प्रदर्शन जवानों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध वकीलों की बदसलूकी के खिलाफ पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 1:50 PM IST
congress-leader-randeep-surjewala.jpg

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच जारी जारी जंग को लेकर कांग्रेस के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्‍होंने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि 72 साल में पहली बार पुलिसकिर्मयों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है।

उन्‍होंने पीएम मोदी से पूछा है कि क्या ये है बीजेपी का न्यू इंडिया? देश को बीजेपी कहां ले जाएगी? कहां गुम हैं गृह मंत्री अमित शाह? मोदी है तो मुमकिन है।

बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर पुलिस और वकीलों के बीच हुई भिड़ंत का मामला गहराता जा रहा है। यह मामला अब पुलिस और लीगल सिस्‍टम के बीच सिर फुटौव्‍वल तक पहुंच गया है।

मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान इकट्ठा हुए हैं। जवान अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं। वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस जवानों की मांग है कि वकीलों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए, उन्हें लगातार डर बना हुआ कि शहर में कहीं पर भी उनपर हमला हो सकता है।

दिल्‍ली पुलिस के जवानों का कहना है कि हम सिर्फ ये बताना चाहते हैं कि पुलिसवालों के साथ भी सही तरह से व्यवहार होना चाहिए। कानून के मुताबिक समान रूप से सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे एक जवान ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वकील लगातार पुलिस और आम लोगों के खिलाफ गलत बर्ताव कर रहे हैं। सीनियर कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Updated on:
5 Nov 2019, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All