राजनीति

रन फॉर यूनिटी: अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने 370 पर सरदार पटेल का पूरा किया सपना

पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया पटेल के सम्‍मान में देशभर में एकता दौड़ आयोजित शाह ने दिखाई एकता दौड़ को हरी झंडी
less than 1 minute read
amit-shah.jpg

नई दिल्‍ली। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मेजर ध्यानंद स्टेडियम में सरदार पटेल के सम्मान में आयोजित एकता दौड़ को हरी झंडी भी दिखाई। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि देश को एकजुट करने का काम सरदार पटेल ने किया। अब बीजेपी ने आर्टिकल 370 हटाकर देश को एक करने का काम किया है। सरदार पटेल के कुछ सपने अधूरे रह गए थे जिन्हें मोदी सरकार ने पूरा किया है।

पटेल ने किया देश को जोड़ने का काम

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश आजाद होने के बाद 550 से ज्यादा रियासतों में देश को बांटने का काम अंग्रेजों ने किया था। पूरा देश और दुनिया मानती थी कि भारत को आजादी तो मिली लेकिन भारत बिखर जाएगा। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद रियासत को देश के साथ जोड़ने का काम किया।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि 70 साल हो गए लेकिन किसी ने अनुच्छेद 370 को छूना भी मुनासिब नहीं समझा। 2019 में देश की जनता ने फिरसे एक बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया और हमारी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को 370 और 35A को हटाकर सरदार साहब का अधूरा स्वप्न पूरा करने का काम किया।

जम्‍मू-कश्‍मीर बना केंद्र शासित प्रदेश

उन्‍होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब एक केंद्र शासित प्रदेश है। पहले जम्मू-कश्मीर का ही हिस्सा लद्दाख भी था लेकिन अब लद्दाख भी एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया है। इसी के साथ ही अब जम्‍मू-कश्‍मीर में संसद के बने कई कानून प्रभावी माने जाएंगे।

Updated on:
31 Oct 2019 05:41 pm
Published on:
31 Oct 2019 10:28 am