भारत में कोरोना ( Corona ) के प्रकोप के बीच सरकार और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस समय भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर हमलावर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) को देश की माता का दर्जा दिया
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के प्रकोप के बीच सरकार और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) इस समय भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर हमलावर हैं।
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ( Salman Khurshid ) ने सोनिया गांधी को देश की माता का दर्जा दिया है।
एक मीडिया हाउस से बात कर रहे खुर्शीद ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनकी पार्टी में सब सिद्धांतों का पालन नहीं कर रहे।
सलमान खुर्शीद से जब पूछा गया कि आपने सोनिया गांधी को देश की मां बताया? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसका कोई संदर्भ रहा होगा, जिसमें ऐसा कहा गया होगा।
उन्होंने कहा कि किसी को मां का दर्जा या सम्मान देने में कुछ भी बुरा नहीं है। यह देश जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है।
यह मेरा अधिकार है कि मैं उनको मां मानता हूं।' अगर कोई इसको गलत मानता है तो यह बड़े दुर्भाग्य की बात है।
कांग्रेस नेता से पूछा गया कि महात्मा गांधी तो अहिंसा पर विश्वास करते थे, वह शब्दों की मर्यादा बनाए रखने पर जोर देते थे।
लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिलता पार्टी के ही कई नेता इसका मजाक उड़ाते नजर आते हैं। इसके जवाब में खुर्शीद ने कहा कि किसी भी परिवार, समूह, संगठन व विचारधारा का एक कैरेक्टर होता है।
संगठन में जो कैरेक्टर आम आदमी का होता वह सबका नहीं होता। तो ऐेसे में कैसे कांग्रेस में सभी लोग अनुशासन का पाल कर सकते हैं?