राजनीति

सत्यपाल मलिक बोले- जमात की विचारधारा वाली है महबूबा मुफ्ती की पार्टी

कश्‍मीर का युवा प्रतिभाशाली है कुछ लोग माहौल खराब बनाए रखना चाहते हैं जमात के लोग घाटी में जहर घोल रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2019, 2:49 PM IST
satyapal1.jpg

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वहां पर अपने कार्यकाल का बेहद अच्छा बताया। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वहां पर जैसा कश्मीर मैंने पाया वो अलग है। कश्मीरियों की तारीफ करते हुए सत्यपाल मलिक ने दावा किया कि घाटी के लिए सबसे बड़ा खतरा जमात है।

उन्होंने बताया कि घाटी में जमात वहाबी सीख देती है। उन्होंने बताया कि यह एक खतरनाक संस्था है जिससे प्रभावित लोग कश्मीर में हर तरफ फैले हुए हैं। सत्यपाल मलिक ने कहा कि जमात के 20 प्रतिशत लोग सचिवालय में हैं। यहां तक कि महबूबा मुफ्ती की पार्टी भी इसी जमात की विचारधारा वाली पार्टी है।

सत्यपाल मलिक ने इस सवाल के जवाब में कि जानकारी होने के बावजूद उसके साथ बीजेपी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकार क्यों बनाई? इस सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि उसी का खामियाजा हम भुगत रहे हैं।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि कश्मीर का युवा पढ़ना और आगे बढ़ना चाहता है। बस कुछ लोग हैं जिन्होंने स्थिति खराब की है। उन्होंने बताया कि कश्मीर के युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं और लोग बहुत अच्छे हैं।

Updated on:
1 Nov 2019, 2:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All