राजनीति

NCP में दो फाड़ के बाद आज महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर से मिलेंगे शरद और अजित पवार, पार्टी पर करेंगे दावा

NCP: पार्टी में बगावत के बाद NCP के दोनों गुट आज महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर राहुल स्पीकर राहुल नार्वेकर से मुलाकात करके अपने गुट के असली NCP होने का दावा पेश करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2023, 11:29 AM IST
 sharad-and-ajit-pawar-will-meet-maharashtra-assembly-speaker-today

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले रविवार से जारी उथल पुथल अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी में दो फाड़ होने और शक्ति प्रदर्शन के बाद आज दोनों गुट महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर राहुल स्पीकर राहुल नार्वेकर से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों गुट के नेता अपने गुट को असली NCP होने का दावा पेश करेंगे। वहीं माना जा रहा है कि विधानसभा स्पीकर के साथ होने वाली मुलाकात में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी हो सकती है।

शरद पवार का दावा- मैं हूं असली NCP का अध्यक्ष
वहीं, पार्टी में बगावत के बाद NCP शरद गुट के अध्यक्ष शरद पवार ने कल दिल्ली में अपने आवास पर बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने अपने समर्थक विधायकों और सांसदों से कहा कि वह ही अब भी असली NCP के अध्यक्ष है। वहीं उन्होंने पार्टी से बगावत करने के आरोप में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे व महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए पार्टी के नौ विधायकों को पार्टी से निकालने का ऐलान किया।

कार्यसमिति की बैठक नहीं बुला सकते शरद पवार- अजित गुट
वहीं, दिल्ली में शरद गुट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को अजित पवार गुट ने अवैध बताया है। अजित गुट ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की कोई कानूनी वैधता नहीं है। एनसीपी का प्रतिनिधित्व कौन करता है, इस विवाद का समाधान चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में है और इसलिए पार्टी में किसी भी व्यक्ति के पास राष्ट्रीय कार्यसमिति या राष्ट्रीय पदाधिकारियों या प्रदेश अध्यक्षों की किसी भी बैठक को बुलाने का तब तक कोई अधिकार नहीं है जब तक चुनाव आयोग इस पर अंतिम फैसला नहीं कर देता।

विपक्ष को ED/CBI का डर दिखा रहे मोदी- शरद पवार
दिल्ली में अपनी समर्थकों के साथ बैठक के दौरान शरद पवार ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों को ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर परेशान कर रही है। कुछ महीनों बाद चुनाव होंगे, जनता इन्हें जवाब देगी। मुझे चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है। आयोग सही निर्णय लेगा। हम पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं की सदस्यता को रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर और कोर्ट का रुख करेंगे।

Published on:
Also Read
View All