राजनीति

RJD की इफ्तार पार्टी: भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा बोले-लालू परिवार से मेरा पारिवारिक संबंध

पटना में आरजेडी की इफ्तार पार्टी हुई। इसमें भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए।
2 min read
rjd iftar party
RJD की इफ्तार पार्टी : शत्रुघ्न सिन्हा बोले-लालू परिवार से मेरा पारिवारिक संबंध

पटना: रमजान के पाक महीने में इफ्तार पार्टी की धूम है। सभी राजनीतिक दल इफ्तार पार्टी आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पर इफ्तार पार्टी दी गई। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी और तेजप्रताप को अपने हाथों से पकवान खिलाया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू यादव के परिवार से उनके पुराने रिश्ते हैं और पहले से आते रहे हैं। हालांकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की दावत-ए-इफ्तार पार्टी में अध्यक्ष लालू प्रसाद शामिल नहीं हुए। यह पहला मौका है जब लालू यादव की गैरमौजूदगी में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शरद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

2 साल बाद कांग्रेस की इफ्तार पार्टी

वहीं 13 जून को कांग्रेस पार्टी की ओर इफ्तार पार्टी आयोजित की गई है। दो वर्ष बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से इफ्तार पार्टी दी जा रही है। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कांग्रेस पार्टी की ओर से इफ्तार पार्टी दी गई है। कांग्रसे ने इस इफ्तार पार्टी में 18 राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की ओर से यह पहली इफ्तार पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से इससे पहले 2015 में सोनिया गांधी ने अध्यक्ष रहते हुए इफ्तार पार्टी दी थी। आपको बता दें कि दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होने वाली राहुल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं।

विपक्षी दलों के कई नेता पार्टी में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी दलों के कई दिग्गत नेता इफ्तार पार्टी मे शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, सीपीएम समेत कई पार्टियों के नेताओं को निमंत्रण दिया है।

Published on:
13 Jun 2018 08:56 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा