राजनीति

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस की गलत नीतियां एनपीए के लिए जिम्‍मेदार

यूपीए सरकार के समय हुए कोयला घोटाला और विभिन्न लोन की वजह से ही बैंकिंग सेक्‍टर इस समय संकट से जूझ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 2:34 PM IST
smriti Irani
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस की गलत नीतियां एनपीए के लिए जिम्‍मेदार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्‍होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियां नॉन परफॉर्मिंग असेट्स (एनपीए) बढ़ोतरी के लिए जिम्‍मेदार है। बता दें कि स्‍मृति ईरानी गांधी परिवार पर हमला बोलने के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

बैंकिंग संकट यूपीए की देन
उन्‍होंने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की अगुवाई में चली यूपीए सरकार के समय हुए कोयला घोटाला और विभिन्न लोन की वजह से ही बैंक इस समय संकट से जूझ रहा है। ईरानी ने नेशनल हेराल्ड को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में भी कांग्रेस सवालों के घेरे में हैं। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दोनों की याचिका खारिज कर इसी बात के संकेत दिए हैं।

करदाताओं के धन पर डाका डाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रघुराम राजन का यह बयान कांग्रेस को बेनकाब करता है। ईरानी ने कहा कि रघुराम राजन का बयान साबित करता है कि एनपीए की बढ़ती संख्या को लेकर कांग्रेस सरकार कीन गलत नीतियां है। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी पर हमला करते हुए ईरानी ने कहा कि इन्होंने करदाताओं के धन पर डाका डाला है। राहुल गांधी नेशनल हेराल्‍ड मामले में तो रॉबर्ट वाड्रा गुरुग्राम भूमि घोटाले में फंसे हैं। यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले आज भी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था उबर नहीं पाई है।

अपने अंदर झांकर देखे गांधी परिवार
इसके अलावा ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की कंपनी यंग इंडियन केवल कांग्रेस हित में काम करती है। उन्होंने अपनी संपत्ति आयकर से भी छिपाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की सरकार ने भारतीय बैंकिंग व्यवस्था की जड़ पर चोट पहुंचाई है। उल्‍टे यही लोग मोदी सरकार को बैंकिंग संकट के लिए गलत करार देने पर लगे हैं। इन लोगों को पहले अपने अंदर झांककर देखने की जरूरत है।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात