राजनीति

स्मृति ईरानी बनी मोदी कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा, बुजुर्ग मंत्रियों में पासवान सबसे ऊपर

PM नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में स्मृति ईरानी सबसे युवा चेहरा हैं। 43 वर्षीय स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से राहुल गांधी को हराया था। एनडीए के घटक दल में शामिल लोजपा अध्यक्ष मोदी केबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2019, 11:17 AM IST
news
स्मृति ईरानी बनी मोदी कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा, बुजुर्ग मंत्रियों में पासवान सबसे ऊपर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में जिन मंत्रियों ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली उनमें स्मृति ईरानी सबसे युवा चेहरा हैं। उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव जीती 43 वर्षीय स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। वहीं, एनडीए के घटक दल में शामिल लोजपा अध्यक्ष मोदी केबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। राम विलास पासन 73 वर्ष के हैं। प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट की औसत उम्र का आंकड़ा देखें तो यह 59.36 के आसपास है। जो पिछले साल की तुलना में 2 साल युवा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछला मंत्रिमंडल की औसत उम्र 62 साल थी।

मोदी कैबिनेट के मंत्री और उनकी उम्र

1. रामविलास पासवान 73 साल
2. थावर चंद गहलोत 72 साल
3. संतोष कुमार गंगवार 71 साल
4. देबाश्री चौधरी 48 साल
5. रामेश्वर तेली 48 साल
6. किरेन रिजिजू 47 साल
7.संजीव बालियान 46 साल
8. मनसुख मंडाविया 46 साल

नरेंद्र मोदी ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही 58 मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई गई, जिनमें इनमें 25 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार, 24 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस दौरान भाजपा ने लोजपा, अकाली दल, शिवसेना के अलावा अपने अन्य सहयोगी दलों का भी ध्यान रखा और उनके भी एक—एक मंत्री को शपथ दिलाई।

Published on: