राजनीति

सुप्रीम कोर्ट ने सभी दलों को दिया आदेश, ईसी को दें 30 मई तक इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी

पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक हों दानदाताओं के नाम चुनाव प्रक्रिया पूरा होने के बाद सुनाए अपना फैसला दानदाताओं का नाम गोपनीय रखना जरूरी

2 min read
supreme court
सुप्रीम कोर्ट का इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड पर आज आ सकता है सुप्रीम फैसला

नई दिल्‍ली।सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड पर शुक्रवार को नया आदेश दिया है। अपने आदेश में शीर्ष अदालत ने राजनीतिक दलों से 30 मई तक चुनाव आयोग को सभी जानकारी मुहैया कराने को कहा है। अब राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग को जानकारी मुहैया कराने के बाद शीर्ष अदालत इस मुद्दे पर अंतिम फैसला सुनाएगी। आगामी फैसले में अदालत यह तय करेगी कि इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड पर रोक लगाई जाए या नहीं।

लोकसभा चुनाव 2019: EC ने ड्रोन से की मतदान केंद्रों की निगरानी, हर स्‍तर पर दिखा...

अदालत इस मामले में हस्‍तक्षेप न करे

केंद्र सरकार ने इस मामले में शीर्ष अदालत से आग्रह किया है कि न्यायालय को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। अदालत इस मुद्दे पर चुनाव प्रक्रिया पूरा होने के बाद अपना फैसला सुनाए।

कालेधन को समाप्‍त करना इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड का मकसद

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एजी केके वेणुगोपाल ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा था कि चुनावी बॉन्ड का मकसद राजनीतिक वित्तपोषण में कालेधन को समाप्त करना है। चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दलों को सरकार की ओर से कोई धन नहीं दिया जाता है। राजनीतिक दलों को समर्थकों व अमीर लोगों से बतौर चंदा धन मिलता है। धन देने वाले चाहते हैं कि उनका राजनीतिक दल सत्ता में आए। अगर चंदा देने वालों की पार्टी सत्ता में नहीं आती है तो उन्‍हें बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इसलिए चंदा देने वालों का नाम गोपनीय रखना जरूरी है।

दानदाता का नाम सार्वजनिक होना जरूरी

इस मामले में वरिष्‍ठ वकील प्रशांत भूषण ने इस बॉन्‍ड की खामियों का जिक्र करते हुए अदालत को बताया है कि चुनावी बांड योजना स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव की अवधारणा के विपरीत है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से दाखिल याचिका दायर कर इस बॉन्‍ड पर रोक लगाई जाए या चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दानदाता का नाम सार्वजनिक किया जाए।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
12 Apr 2019 04:39 pm
Published on:
12 Apr 2019 08:01 am
Also Read
View All
BJP नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं? ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होने पर संजय राउत ने उठाए सवाल

‘ऑपरेशन टाइगर’ सच है या सिर्फ अफवाह? उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक, आज खत्म होगा सस्पेंस

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

Bengal Politics: ‘आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी, BJP में आना चाहते है नेता’, बागी सांसदों को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया दावा

Punjab Election 2027: क्या है पंजाब की राजनीति में ओबीसी वोटों की अहमियत? नए समीकरण बनाने में जुटी बीजेपी