राजनीति

पीएम मोदी के नेपाल दौरे को लेकर गलत बयानी पर फंसी सुषमा, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

सुषमा स्वराज ने पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल जनकपुर के दौरे के चलते लाखों भारतीयों को संबोधित करने की बात कही थी।
2 min read
news
कुमारस्वामी की सफाई: कांग्रेस की कृपा से सीएम हूं का मतलब जनता के अनादर से नहीं था

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर यूजर्स से माफी मांगी हैं। यह माफी सुषमा ने अपने उस बयान को लेकर मांगी है, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेपाल जनकपुर के दौरे के चलते लाखों भारतीयों को संबोधित करने की बात कही थी। ट्विटर पर बयान के बाद जब यूजर्स ने सुषमा को गलती का अहसास कराया, तो उन्होंने आगे आकर न अपनी गलती का स्वीकार किया बल्कि उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

ट्विटर पर यूजर्स से माफी

दरअसल, सुषमा स्वराज को अपनी इस गलती के बारे तब पता चला जब नेपाल के एक सांसद समेत ट्विटर के अन्य यूजर्स ने उनको बताया कि जनकपुर दौरे पर पीएम मोदी ने भारतीय नहीं, बल्कि नेपाली लोगों को संबोधित किया था। जिसके बाद सुषमा को तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने बिना देरी लगाए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि मेरी ओर से हुई गलती के लिए मैं माफी मांगती हूं। बता दें कि राजग सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने अवसर पर सुषमा ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा था कि मोदी से पहले भारत के किसी पीएम ने इतने व्यापक स्तर पर विदेश में रह रहे भारतीयों से जुड़ने का प्रयास नहीं किया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव सुषमा

बता दें कि सुषमा स्वराज मोदी सरकार के उन वरिष्ठ मंत्रियों में शुमार हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर लोगों से सीधा जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब सोशल मीडिया के माध्यम से सुषमा कई लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।

Published on:
29 May 2018 08:15 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश