16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान- अमित शाह को बताया भगवान राम

मनोज तिवारी ने कहा कि सपा नेताओं के बयान में उनका जनाधिकारी खिसकने की झुंझलाहट साफ नजर आ रही है।
1 minute read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

May 28, 2018

 God shri Ram

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान- अमित शाह को बताया भगवान राम

नई दिल्ली। राजनीतिक बयानबाजी और प्रतिक्रियाओं के दौर में दो कदम आगे निकल भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, मनोज तिवारी अमित शाह की तुलना भगवान राम से की है। बता दें कि भाजपा सांसद की ओर से यह प्रतिक्रिया उस सपा नेता रामगोविंद चौधरी के बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने अमित शाह की तुलना रावण से की थी।

रूस की मशहूर मॉडल की अमरीका में मौत, शराब के नशे में डॉक्टर से बनाए थे संबंध

मनोज तिवारी ने कहा कि सपा नेताओं के बयान में उनका जनाधिकारी खिसकने की झुंझलाहट साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि रावण अपने खिलाफ बोलने वालों का दमन करता था, जबकि इसके विपरीत भाजपा अध्यक्ष ने ऐसा बोलने पर सपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई। इस तहर का सद-चरित्र राम का ही हो सकता है, रावण का नहीं।

चीन की ओछी चाल, भारतीय श्रद्धालुओं को मानसरोवर झील में डुबकी लगाने से रोका

अहंकार कर था नाश

मनोज तिवारी ने कहा कि भगवान राम अपने आलोचकों का भी स्वागत करते थे और बड़े प्रेम के साथ उनको समझाने का प्रयास करते थे। यह सब दर्शाता है कि अमित शाह का चरित्र भगवान राम का चरित्र है। बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तुलना रावण से की थी। सपा नेता ने कहा था कि रावण बड़ा विद्वान और बुद्धिमान था, लेकिन अहंकार ने उसका समूल नाश कर दिया था। सपा नेता ने कहा था कि अब अमित शाह भी रावण के ही रास्ते पर चल रहे हैं और उनके साथ ही वही भी होना है। सपा नेता ने भाजपा पर न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका पर अपना प्रभाव रखने का आरोप भी लगाया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग