
रूस की मशहूर मॉडल की अमरीका में मौत, शराब के नशे में डॉक्टर से बनाए थे संबंध
नई दिल्ली। अमरीका के फ्लोरिडा शहर में एक मशहूर मॉडल की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मॉडल ने मौत से पहले रात भर शराब और ड्रग्स के नशे में जमकर पार्टी की। इस दौरान एक डॉक्टर ने मॉडल के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए, जिसके बाद उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले मोत का कारण ड्रग की ओवरडोज मानकर चल रही है। फिलहाल फ्लोरिडा पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
नग्न अवस्था में मिला शव
पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से रूस की रहने वाली 18 वर्षीय मृतका ओल्या लैंगिले पेशे से एक मॉडल थी। पिछले काफी समय से लैंगिले अमरीका के फ्लोरिडा शहर में रह रही थी। पुलिस को लैंगिले का शव नग्न अवस्था में उसी डॉक्टर पारेख के अपार्टमेंट में मिला। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि मॉडल से उसकी मुलाकात एक स्पोर्ट्स बार में हुई थी। इस दौरान दोनों से कुछ समय के लिए एक साथ समय व्यतीत किया, जिसके बाद वह मॉडल को अपने आवास पर लेकर चले गए थे।
नोटबंदी को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- जनता को नहीं मिला योजना का पूरा लाभ
डॉक्टर ने खोला यह राज
डॉक्टर ने बताया कि इस दौरान मॉडल साथ उसने भी शराब और ड्रग्स का सेवन किया और फिर नशे में ही दोनों ने शारीरिक संबंध स्थापित किए। डॉक्टर के अनुसार लैंगिले को उन्होंने रात भी खर्राटे लेते देखा था, लेकिन जब सुबह वह नहीं उठी तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। इस पर जब उसने मॉडल जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
Published on:
28 May 2018 05:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
