राजनीति

‘आप’-कांग्रेस गठबंधन की फिर बंधी उम्मीद, अजय माकन, संदीप दीक्षित नहीं लड़ेंगे चुनाव

अजय माकन और संदीप दीक्षित ने चुनाव लड़ने से इनकार किया नई दिल्‍ली से अर्चना डालमिया हो सकती हैं कांग्रेस उम्‍मीदवार पीसी चाको गठबंधन के पक्ष में तो शीला दीक्षित कर रही हैं विरोध
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 4:53 PM IST
rahul-kejriwal
दिल्‍ली में गठबंधन पर सस्‍पेंस बरकरार, कांग्रेस के 2 बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्‍ली में गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच गठबंधन होगा या नहीं। इस बीच दिल्‍ली कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अजय माकन और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इससे पार्टी के सामने संकट और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि नई दिल्‍ली से अर्चना डालमिया कांग्रेस की उम्‍मीदवार हो सकती हैं।

क्‍या राहुल गांधी के चुनावी 'ट्रंप कार्ड' का पीएम मोदी दे पाएंगे जवाब?

गठबंधन होगा या नहीं तय होने दीजिए

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अल्का लांबा ने एक ट्वीट पर अपने जवाब में कहा है कि मेरी विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रही है। मैंने कांग्रेस की बादशाहत को आप प्रत्‍याशी के रूप में तोड़ा है। अभी आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। इसलिए अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हूं। पहले आप तय तो कर ले कि चाहती क्‍या है?

राहुल के बयान से बढ़ा सस्‍पेंस

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्‍ली में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर बयान देकर असमंजस को और बढ़ा दिया। घोषणापत्र लॉचिंग के मौके पर राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन के सवाल पर सीधे उत्तर नहीं देते हुए कहा कि इस पर कोई असमंजस नहीं है। स्थिति साफ है। देश भर में हमने गठबंधन किए हैं। हमारे दरवाजे गठबंधन के लिए खुले हुए हैं। उनके इस बयान देने से ठीक पहले राहुल गांधी ने शीला दिक्षित और दिल्ली के पार्टी प्रभारी पीसी चाको के साथ बैठक भी की थी। पीसी चाको गठबंधन के पक्ष में हैं जबकि शीला दीक्षित विरोध कर रही हैं।

Updated on:
3 Apr 2019, 4:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में राहुल गांधी बोले: यह विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक ह​थियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात