राजनीति

लालू परिवार से नाराज होकर तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका ने JDU से लड़ा था चुनाव, जानें क्या रहा ​परिणाम

जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय 17 हजार वोटों से हारे परसा विधानसभा सीट पर चंद्रिका राय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रचार किया था  
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2020, 8:42 PM IST
fs.png

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के राजग को मिलती नजर आ रही है, लेकिन क्योंकि अभी वोटों की गिनती जारी है और कम से कम 20 सीटों पर उम्मीदवार केवल एक-एक हजार के अंतर से आगे पीछे हैं। इसलिए चुनाव परिणाम पर अभी संस्पेंस बना हुआ है। वहीं, इस चुनाव में कई धुरंधर नेता अपनी सियासी जमीन बचाने में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे ही उम्मीदवारों में एक नाम चंद्रिका राय का भी है।

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से चुनाव लड़ने वाले तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय अपनी परसा सीट नहीं बचा पाए। उन्हें 17 हजार से भी अधिक वोटों से राजद प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। 2015 में वह परसा सीट पर राजद के टिकट से जीत दर्ज की थी। परसा सीट से जदयू प्रत्याशी चंद्रिका राय को कुल 50799 वोट मिले, जबकि राजद प्रत्याशी छोटे लाल राय को 67746 वोट मिले। इस प्रकार कुल 17293 वोटों से चंद्रिका राय को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से लड़ने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह को 12137 वोट मिले।

खास बात है कि परसा विधानसभा सीट पर चंद्रिका राय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रचार किया था। वहीं उनकी बेटी और लालू यादव की बहू ऐश्वर्या ने भी काफी कैंपेनिंग की। बावजूद इसके राजद के बागी नेता चंद्रिका राय अपनी सीट बचा नहीं पाए। चुनाव रुझानों की बात करें तो इस वक्त कुल 243 सीटों में भाजपा 65, राजद 67, जदयू 36 और कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Updated on:
10 Nov 2020, 8:42 PM IST
Published on: