28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार चुनाव परिणाम: RJD कार्यालय में सन्नाटा, BJP, JDU कार्यालय में जश्न

Bihar Assembly Election के परिणाम NDA के पक्ष में आने से समर्थक खुश RJD के कार्यालय पर पसरा सन्नाटा, समर्थकों में मायूसी का माहौल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Nov 2020, 7:37 PM IST

o.jpg

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) को लेकर मंगलवार को चल रही मतगणना के पहले दौर में राजग को मिली बढ़त के बाद भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और जनता दल ( JDU ) कार्यालय में जहां जश्न का माहौल बनने लगा है, वहीं राजद कार्यालय ( RJD Office ) में दो-चार कार्यकर्ता ही नजर आ रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मिले रूझानों के बाद BJP और JDU Office में कार्यकर्ता पहुंचने लगे और कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। नतीजे आने से पहले ही भाजपा और जदयू के कार्यालयों में कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है। लोग को ढोलक, बैंड-बाजे के साथ खुशियां मना रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता शंख बजाकर शंखनाद भी कर रहे हैं।

Bihar Election Result: नीतीश पर भारी पड़ा मोदी का 'चेहरा'! जानें बड़ा भाई कौन?

इधर, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। लोग भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, हर-हर महादेव के नारे लगा रहे हैं। साथ ही लोग खुशी में ढोलक भी बजा रहे हैं। कमोबेश यही हाल जदयू कार्यालय का है। इधर, राजद कार्यालय में दो-चार कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मतगणना प्रारंभ होने के समय पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना का दौर आगे बढ़ता गया भीड़ कम होती चली गई। कई कार्यकर्ता राबड़ी आवास राजद नेता तेजस्वी यादव की तस्वीर लेकर भी पहुंचे थे।

Bihar Election Results: नीतीश के 'घर' तेजस्वी ने लगाई सेंध, बख्तियारपुर से RJD उम्मीदवार जीते

तेजस्वी की तस्वीर लेकर आए एक कार्यकर्ता ने कहा, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नया बिहार बनेगा। तेजस्वी यादव के युवा समर्थक हाथों में गुलदस्ते लेकर भी यहां पहुंचे। यहां पहुंचने वालों में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के प्रशंसक भी शामिल थे। इस बीच, हालांकि पार्टी के कई नेता राबड़ी आवास के अंदर मौजूद बताए जाते हैं।