तेजस्वी ने पीएम पर कसा तंज, कहा, देश के पीएम हैं कुछ भी बोल सकते हैं कहा, बिहार की जनता को थी काफी उम्मीदें, लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं बोले
नई दिल्ली। बुधवार को दरभंगा में पीएम के उस बयान पर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है कि है कोरोना काल में ऐसी सरकार को चुन लेना जिसका प्रशिक्षण भ्रष्टाचार से हुआ है ऐसे में बिहार में जंगलराज आ जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। वो कुछ भी बोल सकते हैं। उस पर टिप्पणी करने से कोई फायदा नहीं, लेकिन वो बिहार आए थे और आम लोगों को उनसे काफी बुनियादी जरुरतों पर बोलने की काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने जनता को काफी निराश किया।
पीएम के जंगलराज बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं। मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, लेकिन वो आए थे तो उन्हें बिहार के विशेष पैकेज, बेरोजग़ारी, भूखमरी पर बोलना चाहिए था, लोगों की उम्मीद थी कि वो इस पर बोलेंगे लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को बिहार में अलग अलग जगहों पर तीन रैलियां की थी।