12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIR में वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाने के आरोप, राहुल गांधी समेत 8 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। विपक्ष लगातार SIR प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है और इसे रोकने की मांग कर रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 12, 2026

INDIA Bloc MPs March

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo: IANS)

Delhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राहुल गांधी ने इस मामले में याचिका दाखिल कर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को अदालत के सामने उठाया है।

बता दें कि विपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। इसे विपक्ष ने ‘वोट चोरी’ से जोड़ते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष की मांग है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और कथित अनियमितताओं की जांच हो। इस मुद्दे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

राहुल ने CJI से मिलने के लिए मांगा था समय

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था। इस दौरान राहुल गांधी एसआईआर के दौरान सामने आई कथित अनियमितताओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे। हालांकि, इसी मुद्दे से संबंधित मामले सुप्रीम कोर्ट में पहले से लंबित होने के कारण CJI ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी को इस विषय पर याचिका दाखिल करने की सलाह दी।

8 याचिकाकर्ताओं का नाम

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL में 8 याचिकाकर्ताओं का नाम है। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी और डी. राजा शामिल हैं।

मामले में मंगलवार को होगी सुनवाई

CJI की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया था कि इस मुद्दे से जुड़े अन्य मामलों पर मंगलवार, 13 अक्टूबर को सुनवाई निर्धारित है। राहुल गांधी या कांग्रेस नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर भी उन्हीं मामलों के साथ सुनवाई की जा सकती है।

विपक्षी नेताओं ने निकाला मार्च

बता दें कि इससे पहले विपक्षी नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च शुरू हो गया है। इस मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के नेता मौजूद है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि देश भर से लोग यहां आए हैं और दिल्ली ठप हो गई है। हम SIR और 'वोट की चोरी' के खिलाफ हैं। उन्होंने हरियाणा, असम और बिहार में इसी तरह वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की और चुनाव में धांधली की। अब वे पंजाब में भी ऐसा ही करने की तैयारी कर रहे हैं। इसीलिए लोग सड़कों पर उतरे हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि हमारे वोट न हटाए जाएं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग