डीएमके के समर्थन के अलावा YSRCP और NCP-SP ने भी संशोधित प्रस्तावों का समर्थन करने के संकेत दिए हैं। इससे NDA का अनुमानित आंकड़ा लोकसभा में करीब 354 सांसदों तक पहुंच गया है। हालांकि, सभी 540 मौजूदा सदस्य मतदान करते हैं तो दो-तिहाई बहुमत के लिए 360 वोट चाहिए होंगे। कांग्रेस और विपक्षी दल महिला आरक्षण का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इसे परिसीमन से जोड़ने का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परिसीमन नवीनतम जनगणना के आधार पर हो।