29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, परिसीमन बिल का समर्थन करने की तैयारी में हेमंत सोरेन की पार्टी JMM

कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, परिसीमन बिल का समर्थन करने की तैयारी में हेमंत सोरेन की पार्टी JMM

Delimitation Bill 2026: परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी एकता को एक और झटका लग सकता है। हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) मोदी सरकार के प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों का समर्थन कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 29 Nov 2026, 6:12 PM IST

JMM on Delimitation Bill,

हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे (Photo-IANS)

JMM on Delimitation Bill: केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र आयोजित करके पेश किये जाने वाले परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पहले एमके स्टालिन की DMK, इसके बाद शरद पवार की NCP और अब झारखंड से हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी पिरसीमन बिल को समर्थन दे सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

इधर यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित कानून को डीएमके के समर्थन पर पुनर्विचार के लिए मनाने चेन्नई में है।

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई सांसदों की बैठक

JMM ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई। इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित बिलों पर चर्चा की गई। हालांकि, पार्टी ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। JMM ने कहा है कि बिल का अध्ययन करने और झारखंड पर उसके असर को समझने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

एक-दो दिन में पार्टी घोषित करेगी अपना रुख

JJM के राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बताया कि पार्टी को प्रस्तावित बिलों की कॉपी शुक्रवार रात ही मिली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को बिल का बारीकी से अध्ययन करने को कहा है। इसके लिए विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। इसके बाद एक-दो दिन में अंतिम फैसला होगा। बैठक में राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और बैद्यनाथ राम के अलावा लोकसभा सांसद विजय हांसदा, जोबा मांझी और नलिन सोरेन शामिल हुए। JMM के कुल छह सांसद हैं, जिनमें तीन लोकसभा और तीन राज्यसभा में हैं।

DMK को मनाने चेन्नई पहुंचे कांग्रेस के बड़े नेता

इधर, पहले से ही मुश्किलों से गुजर रही कांग्रेस तमिलनाडु में एमके स्टालिन को मनाने पहुंची हुई है कि वह परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को दिया अपना समर्थन वापस ले ले। एमके स्टालिन से बात करने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं। इनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद हैं।