29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Delimitation Bill: शरद पवार के ‘धोखे’ से उखड़े उद्धव ठाकरे, कहा- आप दो नावों पर सवार नहीं हो सकते

Delimitation Bill: शरद पवार के ‘धोखे’ से उखड़े उद्धव ठाकरे, कहा- आप दो नावों पर सवार नहीं हो सकते

Delimitation Bill Rows: परिसीमन बिल पर उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को घेरा। कहा, आप दो नावों पर सवार नहीं हो सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 29 Nov 2026, 5:40 PM IST

Delimitation Bill

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार। (फोटो- ANI)

परिसीमन बिल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ शरद पवार की एनसीपी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने शरद पवार को जमकर सुनाया है।

उन्होंने खुलकर कहा कि उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता है कि परिसीमन से भारत और महाराष्ट्र के हितों पर क्या असर पड़ेगा, न कि शरद पवार इस बारे में क्या सोचते हैं।

'आप दो नावों पर सवार नहीं हो सकते'

उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रस्तावित परिसीमन से लोकसभा की सीटों का बंटवारा इस तरह किया जाएगा, जिससे बीजेपी को राजनीतिक फायदा मिले। उन्होंने कहा कि इस बिल का असर सिर्फ महाराष्ट्र पर नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के राज्यों पर भी पड़ेगा।

परिसीमन बिल पर शरद पवार के समर्थन को लेकर उद्धव ठाकरे ने साफ कहा- आप दो नावों पर सवार नहीं हो सकते। उन्होंने आगे कहा कि शरद पवार से व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे पर बात नहीं हुई है, लेकिन परिसीमन के संभावित असर को वह समझ सकते हैं तो दूसरे नेताओं को भी इसे समझना चाहिए।

उद्धव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और शरद पवार से भी अपील की कि वे इस बिल के नतीजों को गंभीरता से समझें। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों को अपने हितों से ऊपर उठकर फैसला करना चाहिए।

महिला आरक्षण के नाम पर बीजेपी पर धोखे का आरोप

उद्धव ठाकरे ने महिला आरक्षण के मुद्दे को भी परिसीमन बिल से जोड़ते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 33 फीसदी महिला आरक्षण पहले ही पास हो चुका है, लेकिन अब इसी नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने विपक्षी सांसदों से अपील की कि वे संसद में इस बिल के खिलाफ वोट करें। उद्धव ने कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन करने का मतलब यह नहीं है कि परिसीमन के नाम पर राज्यों के राजनीतिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी जाए।

यूपी और महाराष्ट्र के बीच बढ़ सकती है सीटों की खाई

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन के प्रस्ताव को समझाते हुए लोकसभा की मौजूदा सीटों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 80 सांसद चुने जाते हैं।

अगर लोकसभा की सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो महाराष्ट्र की सीटें बढ़कर 72 हो जाएंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश की सीटों में 48 का इजाफा होगा। इस तरह यूपी और महाराष्ट्र के बीच सीटों का अंतर मौजूदा 32 से बढ़कर 48 हो जाएगा।

दोनों राज्यों के बीच 41 सीटों का अंतर

उद्धव ने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अभी 39 लोकसभा सीटें हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 80 सीटें हैं। दोनों राज्यों के बीच 41 सीटों का अंतर है। प्रस्ताव लागू होने के बाद यह अंतर बढ़कर करीब 61 सीटों का हो सकता है।

उद्धव के मुताबिक, इससे उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों के बीच राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अंतर और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं है, बल्कि देश के संघीय ढांचे और सभी राज्यों के बराबर महत्व से जुड़ा सवाल है।