29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / डिलिमिटेशन विधेयक पर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, उदय सामंत बोले- उद्धव ठाकरे गुट के बचे हुए सांसद भी टूटेंगे

डिलिमिटेशन विधेयक पर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, उदय सामंत बोले- उद्धव ठाकरे गुट के बचे हुए सांसद भी टूटेंगे

Delimitation Bill: डिलिमिटेशन विधेयक को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री उदय सामंत ने संजय राऊत पर पलटवार करते हुए दावा किया कि ठाकरे गुट के बचे हुए सांसद भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 29 Nov 2026, 6:06 PM IST

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे। (Photo: IANS/File)

Maharashtra Politics: डिलिमिटेशन विधेयक को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री उदय सामंत ने उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि संजय राऊत इसी तरह बयान देते रहे तो उनके बचे हुए सांसद भी पार्टी छोड़ सकते हैं। सामंत के इस बयान के बाद ठाकरे गुट के सांसदों की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले की ओर से डिलिमिटेशन विधेयक का समर्थन किए जाने पर संजय राऊत ने सवाल उठाए थे।

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे'

राऊत ने कहा था कि सुप्रिया सुले को डर है कि अगर उन्होंने विधेयक का समर्थन नहीं किया तो उनकी पार्टी के सांसद टूट सकते हैं। इसी बयान पर पलटवार करते हुए उदय सामंत ने कहा कि ऐसी बातें करते-करते उनके बचे हुए सांसद भी टूट जाएंगे। सामंत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के नेताओं के बीच पहले से ही समन्वय की कमी रही है। यह बात वे कई बार कह चुके हैं। अब विधेयक संसद में पेश होने के बाद ही पता चलेगा कि सदन में कौन किसका साथ देता है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही विधेयक को समर्थन देने की बात कह चुके हैं। शिवसेना के सभी सांसद विधेयक के पक्ष में मतदान करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे।

ठाकरे गुट के छह सांसदों को भी व्हिप

इस पूरे मामले में उद्धव ठाकरे गुट की ओर से जारी व्हिप भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी ने उन छह सांसदों को भी व्हिप जारी किया है, जो बाद में एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। इन सांसदों का चुनाव मशाल चुनाव चिह्न पर हुआ था। ऐसे में व्हिप जारी होने के बाद उनकी संसदीय स्थिति और पार्टी के निर्देशों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अधिवक्ता असीम सरोदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कानूनी पहलुओं की ओर ध्यान दिलाया है।

'खड़ी हो सकती है कानूनी चुनौती'

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना से चुने गए छह सांसद शिंदे गुट में चले गए थे। सरोदे के अनुसार, इन सांसदों को अलग बैठने की अनुमति देने के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के फैसले पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने संविधान की दसवीं अनुसूची के पैराग्राफ 2(1)(बी) का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सांसदों के सामने व्हिप से जुड़ी कानूनी चुनौती खड़ी हो सकती है।

अरविंद सावंत ने स्पष्ट नहीं किया समर्थन

विधेयक को लेकर ठाकरे गुट की भूमिका भी अब तक साफ नहीं है। दो दिन पहले सांसद अरविंद सावंत ने कहा था कि उनकी पार्टी न तो इस विधेयक का विरोध कर रही है और न ही समर्थन। ऐसे में पार्टी के बाकी तीन सांसद सदन में क्या रुख अपनाते हैं, इस पर नजर रहेगी। वहीं उदय सामंत के सांसदों के टूटने संबंधी बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।