29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अनंत सिंह ने कहा- सरकारी बंगला खाली कर दिया, लेकिन आवास में अब भी बंधे हैं घोड़े और गाय

अनंत सिंह ने कहा- सरकारी बंगला खाली कर दिया, लेकिन आवास में अब भी बंधे हैं घोड़े और गाय

Anant Singh Government House: अनंत सिंह ने अभी तक सरकारी बंगला खाली नहीं किया। उनके घर पर अभी भी उनके समर्थक डेरा जमाए हुए हैं। इसके अलावा अभी तक आवास पर गाय और घोड़ा भी बंधा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 29 Nov 2026, 3:14 PM IST

Anant Singh Expelled

JDU से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह। (Photo-IANS)

Anant Singh News: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी बंगले को अभी तक खाली नहीं किया है। सरकार द्वारा उनको 25 नवंबर तक आवास खाली करने का समय दिया गया था। उनको मिले सरकारी आवास पर अभी भी उनके समर्थक, गाय और घोड़ा है। जबकि शुक्रवार को मीडिया को दिए अपने बयान में अंनत सिंह ने कहा था कि उन्होंने घर खाली कर दिया है।

गांव आने की कही थी बात

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा था कि उन्होंने पटना का सरकारी बंगला खाली कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना घोड़ा बेचने की बात भी कही थी। उन्होनें कहा था कि हम पटना स्थित सरकारी आवास खाली कर दिए हैं। घोड़ा बेच दिए और पलंग लेकर सारा सामान लेकर अपने गांव आ गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियों में सरकारी आवास में गाय और घोड़ा बंधा हुआ दिख रहा है।

पत्नी को मिला था सरकारी बंगला

पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी बंगला उनकी पत्नी नीलम देवी को मिला था। यह उन्हें सरकारी समिति का सदस्य होने के कारण मिला था। नीलम देवी को समिति से हटाए जाने के बाद उन्हें 25 नवंबर तक आवास खाली करने का समय दिया गया था। लेकिन यह अभी तक खाली नहीं हुआ है। इसके अलावा अनंत सिंह को भी जेडीयू से 6 साल के लिए निकाल दिया गया है। पार्टी ने उन पर दूसरे उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने और पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया था।

4 दिसंबर तक करेंगे सरेंडर

बेटी की शादी करने के बाद अब अनंत सिहं को 4 दिसंबर को सरेंडर करना है। बिहार में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी। दुलारचंद यादव की हत्या अक्टूबर 2025 में मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। इस मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी। बेटी की शादी का हवाला देकर उन्होंने कुछ समय मांगा था, जिसके बाद अदालत ने 4 दिसंबर तक का समय दिया था।