29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘आज से कोई रिश्ता नहीं’, पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा नाता, मां और बड़े भाई को रखा अलग

‘आज से कोई रिश्ता नहीं’, पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा नाता, मां और बड़े भाई को रखा अलग

Pawan Singh Breaks Family Ties: पवन सिंह ने भावुक पोस्ट में पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया, लेकिन मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए जान हाजिर बताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 29 Nov 2026, 2:50 PM IST

Pawan Singh Instagram story

Pawan Singh Instagram story :पवन सिंह का बड़ा ऐलान, पूरे परिवार और खानदान से खत्म किया रिश्ता (फोटो सोर्स:@singhpawan999)

Pawan Singh Instagram Story: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Bhojpuri singer) ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। हालांकि अपनी मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह के लिए उन्होंने जान तक देने की बात कही है।

Pawan Singh Instagram Story: 'बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद' लिखी पोस्ट

अभिनेता-गायक और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि बर्दाश्त की हद पार होने के बाद वह बेहद दुखी होकर यह पोस्ट कर रहे हैं।

पवन सिंह ने भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज और अभी से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है।

पोस्ट की शुरुआती भोजपुरी पंक्तियों में उन्होंने यह भाव जताया कि घर के झमेले में फंसकर इंसान वेद-शास्त्र तक भूल जाता है।

Pawan Singh Emotional Post: मां और रानू सिंह के लिए 'जान हाजिर'

अपने फैसले से पवन सिंह ने दो लोगों को अलग रखा है। उन्होंने लिखा कि जन्म देने वाली मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह के लिए, जब तक वह जिंदा हैं, उनकी जान हाजिर है।

संदेश के आखिर में पवन सिंह ने खुद को लोगों के परिवार का एक छोटा सा सदस्य बताया।

फैसले की वजह साफ नहीं

पवन सिंह ने पोस्ट में यह नहीं बताया कि आखिर किस बात ने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। उन्होंने परिवार के किसी सदस्य पर नाम लेकर कोई आरोप भी नहीं लगाया है।

कुछ दिन पहले कुंडा की रामकथा में दिखे थे

इसी महीने पवन सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा के बेंती पहुंचे थे। वहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा चल रही थी। पवन सिंह ने मंच से भजन गाए थे और आयोजन में आने का श्रेय कुंडा विधायक राजा भैया के आशीर्वाद को दिया था।