29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘हम चाहते हैं पूरा समाज RSS का अनुसरण करे,लेकिन…’, मोहन भागवत ने समाज की सामूहिक शक्ति पर क्यों कही जोर देने की बात?

‘हम चाहते हैं पूरा समाज RSS का अनुसरण करे,लेकिन…’, मोहन भागवत ने समाज की सामूहिक शक्ति पर क्यों कही जोर देने की बात?

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ चाहता है पूरा समाज RSS का अनुसरण करे, लेकिन इसके लिए शाखा में आना जरूरी नहीं है। राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम में उन्होंने भारत की एकता और समाज के योगदान पर भी बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 29 Nov 2026, 1:54 PM IST

Mohan Bhagwat statement

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत(फोटो-ANI)

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ चाहता है कि पूरा समाज RSS का अनुसरण करे, लेकिन इसके लिए हर व्यक्ति का शाखा में आना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को समाज के लिए काम करना चाहिए। मोहन भागवत राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत की विविधता, राष्ट्रीय एकता, समाज की भूमिका और देश को विश्व में अग्रणी बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर बात की।

'पूरा समाज RSS का अनुसरण करे, शाखा में आना जरूरी नहीं'


राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ चाहता है कि पूरा समाज RSS का अनुसरण करे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी लोगों को शाखा में आना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के लिए काम करने वाले लोग भी इस उद्देश्य में योगदान दे सकते हैं। भागवत के मुताबिक, देश के पुनर्निर्माण और भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाने के लिए समाज की सामूहिक शक्ति और सकारात्मक विचारों से जुड़े लोगों को एक साथ आकर काम करना होगा।

'विविधता के बावजूद भारत एक राष्ट्र है'


मोहन भागवत ने भारत की विविधता और राष्ट्रीय एकता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आजादी के समय पश्चिम के कई विद्वानों को लगता था कि भारत लंबे समय तक एक देश के रूप में टिक नहीं पाएगा। उन्हें समझ नहीं था कि इतने विविधताओं वाले देश में शासन व्यवस्था कैसे चलेगी। भागवत ने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी वास्तविकता है और विविधता के कारण छोटे-मोटे मतभेद होना स्वाभाविक है। उन्होंने संयुक्त परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े परिवारों में भी आपसी मतभेद और विवाद होते हैं, लेकिन परिवार के सदस्य यह समझते हैं कि वे एक ही परिवार का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में भी मतभेद होते हैं, लेकिन देश के लोगों को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि वे एक हैं। भागवत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इन मतभेदों का फायदा उठाकर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करते हैं, जबकि भारत के लोगों की मूल प्रकृति ऐसा करना नहीं है।

'भारत के पुनर्निर्माण के लिए पूरे समाज को मिलकर काम करना होगा'


RSS प्रमुख ने कहा कि देशभर में लोगों के मन में भारत की भावना जागृत हो रही है। ऐसे में समाज की शक्ति और सकारात्मक विचारों से जुड़े लोगों को एकजुट होकर देश के पुनर्निर्माण के लिए पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया में अग्रणी देश बनाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। संघ ने इस दिशा में योजनाएं तैयार की हैं और उन पर काम भी किया जा रहा है।

विदेशों में भारत, हिंदुत्व और RSS को लेकर गलत जानकारी फैलाने का दावा


मोहन भागवत ने विदेशों में भारत, हिंदुत्व और RSS को लेकर गलत जानकारी फैलाए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में भारत और RSS के बारे में केवल एक पक्ष की बात लोगों तक पहुंचाई जा रही है। भागवत ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से विभिन्न देशों में प्रयास किए गए और पांचों महाद्वीपों तक इस पहल को पहुंचाने की कोशिश हुई।