दरअसल, जेरी ने निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे उनकी पार्टी को फायदा मिला। एक निर्वाचन क्षेत्र की टेढ़ी-मेढ़ी आकृति सैलामैंडर जैसी दिखती थी। एक कार्टून में इसे 'जेरी-मैंडर' नाम दिया गया। आगे चलकर यह शब्द चुनावी फायदे के लिए सीमाएं बदलने का पर्याय बन गया।