29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति बनाने में जुटे खरगे, समर्थन के ऐलान के बाद आज स्टालिन और शरद पवार से करेंगे मुलाकात

परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति बनाने में जुटे खरगे, समर्थन के ऐलान के बाद आज स्टालिन और शरद पवार से करेंगे मुलाकात

Delimitation Bill 2026: परिसीमन बिल पर राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज एमके स्टालिन और शरद पवार से मुलाकात करेंगे। सोनिया गांधी भी उनके साथ जा सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 29 Nov 2026, 10:17 AM IST

Mallikarjun Kharge news

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे(Photo-ANI)

Congress: परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों के बीच जारी राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को तमिलनाडु और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह DMK प्रमुख एमके स्टालिन से चेन्नई में और NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से मुंबई में मुलाकात करेंगे। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उनके साथ जा सकती हैं। इन मुलाकातों को परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों के बीच बातचीत और राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं के बीच इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने भी इसी मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस की थी।

अमित शाह से मिल चुके हैं DMK सांसद


इससे एक दिन पहले DMK सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने की। बैठक में ए राजा, दयानिधि मारन और टीआर बालू भी शामिल थे। अमित शाह से मुलाकात के बाद कनिमोझी ने परिसीमन पर DMK का रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि पार्टी ने अपना स्टैंड नहीं बदला है। DMK हमेशा से निष्पक्ष परिसीमन की मांग करती रही है। पार्टी परिसीमन को रोकने के पक्ष में नहीं है, बल्कि चाहती है कि इससे तमिलनाडु के हितों को नुकसान न पहुंचे।

कनिमोझी ने कहा था कि DMK की मांग है कि परिसीमन के बाद तमिलनाडु की लोकसभा सीटों की संख्या कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुराने परिसीमन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय राज्य की लोकसभा सीटें 41 से घटकर 39 हो गई थीं।

शरद पवार की पार्टी भी परिसीमन बिल के समर्थन में


परिसीमन बिल को लेकर NCP (SP) के समर्थन की चर्चा भी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर रही है। पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड पहले शरद पवार से चर्चा के बाद बिल का समर्थन करने की बात कह चुके हैं। साथ ही पार्टी सांसद सुप्रिया सुले भी इस पक्ष में बयान चुकी हैं।

ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे की शरद पवार और एमके स्टालिन से मुलाकात संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी रणनीति और परिसीमन पर साझा रुख को लेकर अहम हो सकती है।