29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / दिल्ली से खगड़िया तक 7 कत्ल, अब 10 साल की बच्ची को मारने की थी साजिश; STF से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया वांटेड मिथिलेश महतो

दिल्ली से खगड़िया तक 7 कत्ल, अब 10 साल की बच्ची को मारने की थी साजिश; STF से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया वांटेड मिथिलेश महतो

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के बाद STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिथिलेश महतो को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार, वह तिहरे हत्याकांड के एक चश्मदीद गवाह की हत्या की साजिश रच रहा था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 29 Nov 2026, 9:29 AM IST

Bihar Police Encounter

खगड़िया में एनकाउंटर (फ़ोटो- वीडियो ग्रैब)

Bihar Police Encounter: बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार देर रात पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली। चौथम थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में हुई मुठभेड़ में वांटेड अपराधी मिथिलेश महतो के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महतो पर 1 लाख रुपये का इनाम था और वह वांटेड अपराधियों की फेज-VI सूची में शामिल है।

दिल्ली से लेकर खगड़िया तक सात हत्याओं सहित 10 से अधिक मामलों में आरोपी मिथिलेश महतो 10 साल की एक बच्ची की हत्या की साजिश रच रहा था। यह बच्ची जून 2026 में हुए एक तिहरे हत्याकांड की इकलौती चश्मदीद गवाह है। मुठभेड़ वाली जगह से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, कारतूस और एक हथौड़ा बरामद किया है।

10 साल की बच्ची की हत्या की थी साजिश

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 28 नवंबर 2026 को पुलिस को मानवीय और तकनीकी स्रोतों से जानकारी मिली कि गंगौर थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि वह चौथम थाने में दर्ज एक मामले (केस नंबर 181/26) की मुख्य चश्मदीद गवाह की हत्या करने के लिए अपने साथियों और हथियारों को इकट्ठा कर रहा था।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए SP ने 10 साल की चश्मदीद गवाह की सुरक्षा के लिए तुरंत पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम में STF की SOG-03, ऑपरेशन टीम-08, खगड़िया की जिला खुफिया इकाई (DIU) और चौथम थाने के अधिकारी शामिल थे। इस टीम ने दियारा इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी

एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखते ही मिथिलेश महतो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे अपराधी के पैर में गोली लग गई। उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, कारतूस, एक हथौड़ा और अन्य सामान बरामद किया है।

दिल्ली से नेपाल तक दर्ज है केस

मिथिलेश महतो का आपराधिक इतिहास खौफनाक रहा है। उस पर बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और यहां तक ​​कि नेपाल में भी गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2015 में दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र (केस नंबर 1144/15) में उसने अपने मकान मालिक के परिवार के तीन सदस्यों चंदू लाल (70), गुल्ला देवी (65) और राकेश कुमार (30) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस अपराध के लिए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन लगभग नौ साल जेल में बिताने के बाद हाई कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

जेल से छूटने के बाद फिर की हत्या

दिल्ली की जेल से जमानत पर छूटने के बाद 5 नवंबर 2024 को उसने खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र (केस नंबर 521/24) में एक पुराने विवाद को लेकर अजय कुमार साह की हत्या कर दी और शव को दफना दिया। बाद में इस मामले के सिलसिले में उसे खगड़िया जेल भेज दिया गया।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

खगड़िया जेल से छूटने के बाद 1 जून 2026 को उसने चौथम थाना क्षेत्र (केस नंबर 181/26) में एक बार फिर अपने मकान मालिक के परिवार को निशाना बनाया। उसने एक ही परिवार के तीन सदस्यों जयकांत पासवान, पार्वती देवी और रचना कुमारी नाम की एक छोटी बच्ची पर पहले हथौड़े से हमला किया और फिर धारदार हथियार से उनका गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में परिवार की एक और 10 साल की बच्ची का भी गला काटा गया था। हालांकि, इलाज के बाद वह बच गई और इस मुकदमे में मुख्य गवाह बनी।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सिरिसिया थाने में उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत दो मामले (केस नंबर 696/13 और 697/13) दर्ज किए गए हैं।