
Election File Photo Patrika
Rajasthan Sarpanch And Ward Ward Panch Election Eligibility: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में चौपालों से लेकर चाय की थड़ियों तक, हर जगह सरपंच चुनाव और भावी प्रत्याशियों के सामाजिक व जातिगत समीकरणों की चर्चा है। प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार का दौर जोर-शोर से जारी है। अगर आप भी सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव लड़ना चाहते हैं तो जान लीजिए चुनाव लड़ने के लिए क्या योग्यता है।
राजस्थान में सरपंच को वर्तमान में 7,347 रुपए प्रति माह का तय मानदेय दिया जाता है। ग्राम पंचायत की बैठक के लिए किसी तरह का कोई भत्ता सरपंच को नहीं मिलता। वार्ड पंच के लिए किसी तरह के मासिक फिक्स वेतन या मानदेय का प्रावधान नहीं है। केवल ग्राम पंचायत की आधिकारिक बैठकों में शामिल होने पर 276 रुपए प्रति बैठक भत्ता दिया जाता है।
Updated on:
12 Oct 2026 06:15 pm
Published on:
12 Oct 2026 06:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
