3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान सरपंच चुनाव: आपके जिले के किस गांव में कब होगा मतदान? जानिए मतदान की तारीख से लेकर रिजल्ट तक की पूरी जानकारी

Rajasthan Sarpanch Chunav Dates 2026: राजस्थान में सरपंच पद के चुनाव 4 चरणों में 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होंगे। सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।
3 min read
Google source verification
chirawa election burqa photo row fake voting

मतदान करने के लिए लाइन में लगी महिलाएं ( File Photo Patrika)

Rajasthan Sarpanch Election Date 2026: राजस्थान में पंचायत चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रदेश की 14,403 ग्राम पंचायतों, 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों के चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव 4 चरणों में होंगे।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 20 नवंबर को आएगा। राज्य के बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिले की कुछ संस्थाओं का कानूनी कार्यकाल बचा हुआ है। इसलिए वहां 22 दिसंबर 2026 के बाद चुनाव कराए जाएंगे।

राजस्थान में सरपंच पद के चुनाव भी 4 चरणों में 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मतपत्र से जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव ईवीएम से होंगे। सरपंच चुनाव के लिए अधिकतम चुनाव खर्च सीमा एक लाख रुपए होगी। सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होने के बाद उसी दिन देर रात तक मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।

Rajasthan Panchayat Election: सरपंच पद के लिए चुनाव

  • पहला चरण: 25 अक्टूबर को 3,672 ग्राम पंचायतों में मतदान।
  • दूसरा चरण: 31 अक्टूबर को 3,626 ग्राम पंचायतों में वोटिंग।
  • तीसरा चरण: 06 नवंबर को 3,605 ग्राम पंचायतों में चुनाव।
  • चौथा चरण: 16 नवंबर को अंतिम 3,500 ग्राम पंचायतों में मतदान।

District Wise Panchayat Election Rajasthan: राजस्थान के किस जिले में कब चुनाव

क्र.जिलाप्रथम चरणद्वितीय चरणतृतीय चरणचतुर्थ चरण
1.अजमेरसरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर, अजमेर ग्रामीण (आंशिक)अमेर ग्रामीण (आंशिक), बडल्या, सिलोरा, अरांई, भिनाय--
2.अलवररामगढ़, कठूमर, खेड़ली सांखर, गोविंदगढ़, मुबारिकपुर, रैणीउमरैण, मालाखेड़ा, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, थानागाजी--
3.बांसवाड़ा-घाटोल, गनोड़ा, छोटी सरवन, तलवाड़ाबागीदौरा, गांगडतलाई, आनंदपुरी, नाहरपुराकुशलगढ़, सज्जनगढ़, छोटी सरवा, छोटा डूंगरा, गढ़ी, सरेड़ी बड़ी, अरथुना, बांसवाड़ा
4.बाड़मेरबायतु, आडेल, मांगता, गड़रारोड, रामसर, चौहटन, लीलसर, धनाऊ, सेडवा, फागलियाशिव, भीयाड़, बाटाड़ू, बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, डूंगेरों का तला, बिशाला--
5.ब्यावर--नरबदखेड़ा, जवाजा, जैतारण, रास,मसूदा, बदनौर, रायपुर
6.भरतपुर--बयाना, नदबई, वैर, भुसावरसेवर, उच्चैन, रूपवास
7.भीलवाड़ाकोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, मांडलगढ़, बिजोलया, मांडल, करेडा, सुवाणा, बनेड़ारायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसींद, शम्मभूगढ़, हुरड़ा--
8.बीकानेरनोखा, पांचु, जसरासर, खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़, रूणियांहदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत, बीकानेरडूंगरगढ़, रिडी, लूणकरणसर-
9.बूंदी---बूंदी, खटकड, दबलाना, हिंडोली, नैनवा, लाखेरी, केशवरायपाटन
10.चित्तौड़गढ़--चित्तौड़गढ़, भदेसर, कपासन, राशमी, भूपालसागरबेगू, भैंसरोडगढ़, गंगरार, निम्बाहेड़ा, डूंगला, बड़ीसादड़ी
11.चूरू--बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी, सिद्धमुख, भानीपुरा, सरदारशहर,सरदारशहर पूर्वसुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम, रतनगढ़, चूरू, चूरू उत्तर
12.दौसा-मनोहरपुर खेडला, महवा, मंडावर, बांदीकुई, बसवा, बैजूपाड़ा, लालसोट, शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा, दौसा, लवाण, सिकंदरा, सिकराय, नांगल राजावतान-
13.धौलपुर--धौलपुर, बाड़ी, सैंपऊबसेड़ी, सरमथुरा, राजाखेड़ा
14.डीडवाना-कुचामन--मकराना, पीलवा, नावां, परबतसर, ईटावा बामनियालाडनू, डीडवाना, मौलासर, कुचामनसिटी
15.डूंगरपुरसागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झौंथरी, भंडारी, चिखलीडूंगरपुर, पालदेवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर, दोवड़ा--
16.श्रीगंगानगर--श्रीविजयनगर, सूरतगढ़, राजियासरश्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घड़साना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर
17.हनुमानगढ़--हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, नोहर, पल्लु, भादरा, राजपुरासंगरिया, रावतसर, टिब्बी, हनुमानगढ़ टाउन
18.जयपुरगोविंदगढ़, चौमू, किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू, मौजमाबादआमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी, शाहपुरा, अमरसरफागी, माधोराजपुरा, चाकसू, कोटखावदा, सांगानेरबस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़, आंधी
19.जैसलमेरराजमथाई मुख्यालय, फलसूंड, सांकड़ा, भणियाणा, खुहडी, फतेहगढ़, रामगढ़, जैसलमेर, रामदेवरा मुख्यालय पोकरण, नाचना, मोहनगढ़---
20.जालौर-भीनमाल, जसवंतपुरा, सायला, आहोर, भाद्राजून, जालोर, उम्मेदाबादसांचौर, चितलवाना, भादरूणा, सरवानारानीवाड़ा, बागोडा, सरनाऊ
21.झालावाड़भवनामंडी, डग, अकलेरा, मनोहरथानाझालरापाटन, पिड़ावा, बकानी, खानपुर--
22.झुंझुनूं-झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी, बुहानानवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी, गुढ़ागोडजीखेतड़ी, बबाई, मंडावा, अलसीसर
23.जोधपुरशेरगढ़, चाबा, बालेसर, आगोलाई, चामू, सेखालाओसिया, सामराउ, तिंवरी, उम्मेदनगर, बावड़ी, हतुंडी, भोपालगढ़, आसोप, पीपाड़ शहर, सालवा खुर्द, मंडोर, लूणी, धवा, बिलाड़ा, कापरड़ा, केरू, झंवर--
24.फलोदीफलोदी, बाप, घंटियाली, लोहावट, देचू, सेतरावा, पीलवा, आऊ, बापिणी---
25.करौली-नादौती, मासलपुर, करौलीहिंडौन, श्रीमहावीरजी, शेरपुर सुरोठमंडरायल, कुड़गांव, सपोटरा, बालघाट, टोडाभीम
26.कोटालाडपुरा, सांगोद, सुल्तानपुर, इटावाखैराबाद, चेचट--
27.नागौरनागौर, श्रीबालाजी-अलाय, खींवसर, पांचौड़ी, जायल,डेह, मूंडवा (आंशिक)रियाबड़ी, मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड-गोटन, भैरूंदा, डेगाना, मूंडवा (आंशिक)--
28.पालीमारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगडी, सुमेरपुर, रानीबाली, देसरी, पाली, रोहट--
29.प्रतापगढ़--छोटी सादड़ी, धमोत्तर, धारियावाद, दलोटप्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट, सुहागपुरा
30.राजसमंदखमनोर, देलवाड़ा, आमेट, चारभुजा, कुम्भलगढ़भीम, देवगढ़, राजसमंद, रेलमगरा, --
31.सिरोहीशिवगंज, कालंदरी, मंडार, आबूरोडरेवदर, भावरी, पिंडवाड़ा, सिरोही--
32.सीकर-पाटन, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला, पिपराली, नीमकाथानाधोद ग्रामीण, धोद, दांतरामगढ़, पलसाना, खाचरियावासरामगढ़ शेखावटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, बलारा
33.टोंक--पीपलू, पचेवर, मालपुर (आंशिक), देवली, उनियारानिवाई, टोंक, मालपुरा (आंशिक) टोडारायसिंह
34.सवाईमाधोपुर--बामनवास, मलारनाडूंगर, बौली, खंडारसवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुरसिटी, वजीरपुर
35सलूंबर---लसाड़िया, झल्लारा, जयसमंद, सेमारी, सराडा, सलूंबर, गींगला
36कोटपूतली-बहरोड़-नारायणपुर, कोटपूतली, बानसूर, पावटानीमराणा, विराटनगर, मैड कुंडला, बहरोड़-
37डीग--कामां, पहाड़ी, बृज नगरडीग, कुम्हेर
38बालोतरा--सिणधरी, गिडा, कल्याणपुर, गुडामालानी, धोरीमन्ना, समदड़ीबालोतरा, पादरू, पायला कलां, पाटोदी, सिवाना
39बारां--नाहरगढ़, किशनगंज, केलवाड़ा, शाहबाद, मांगरोल, अंताअटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा, बारां
40खैरथल-तिजारा--किशनगढ़बास, तिजारामुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा, ततारपुर
41उदयपुरझाडोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर, कुराबडगोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटडा, देवला, सूलावखेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव, कल्याणपुर-

नोट: जिले की पंचायत समितियों की सभी ग्राम पंचायतों में ऊपर दिए गए चार्ट के अनुसार पंचायत चुनाव होंगे।