3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan IPS Transfer : सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, राजस्थान में 14 IPS के ट्रांसफर, इन जिलों के एसपी भी बदले

Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान में पंचायत चुनाव के डेट की घोषणा के साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया। राजस्थान में 14 आइपीएस के ट्रांसफर किए गए। साथ ही प्रदेश के कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।
2 min read
Google source verification
cm bhajanlal decision rajasthan 14 ips transfer several district SPs change

Rajasthan IPS Transfer : सीएम भजनलाल। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान में पंचायत चुनाव के डेट की घोषणा के साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया। राजस्थान में 14 आइपीएस के ट्रांसफर किए गए। साथ ही प्रदेश के कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। राजस्थान के संयुक्त शासन सचिव डा. धीरज कुमार सिंह ने 14 आइपीएस के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है।

पंचायत चुनाव से पहले ही आज 15 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस में 14 आइपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना में बदलाव किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक कई अधिकारियों को नए पद दिए गए हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार अधिकारियों के वर्तमान पद और नए पद इस प्रकार हैं।

अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (I), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के स्थान पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय सिंह 2009 बैच के आइपीएस हैं। डॉ. रामेश्वर सिंह को उप महानिरीक्षक पुलिस, एंटीकरप्शन ब्यूरो-प्रथम, जयपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर में नियुक्त किया गया है। डॉ. रामेश्वर सिंह 2009 बैच के आइपीएस हैं।

विकास शर्मा को उप महानिरीक्षक पुलिस, कॉर्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर से हटा कर उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी., जयपुर पर स्थानांतरित किया गया है।विकास शर्मा 2010 बैच के आइपीएस हैं। डॉ. राजीव पवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर से उप महानिरीक्षक पुलिस, कॉर्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर भेजा गया है। डॉ. राजीव पवार 2010 बैच के आइपीएस हैं।

मनीष अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, नियम, पुलिस मुख्यालय, जयपुर से पुलिस अधीक्षक, एस.सी.आर.बी., जयपुर लगाया गया है। मनीष अग्रवाल 2010 बैच के आइपीएस हैं। योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर से पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर में लगाया गया है। योगेश गोयल 2013 बैच के आइपीएस हैं।

संजीव जैन सीकर के नए एसपी

संजीव जैन को सीकर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संजीव जैन 2013 बैच के आइपीएस हैं। सीकर पुलिस अधीक्षक तौर पर कार्य कर रहे प्रवीण नायक नूनावत को पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस आयुक्तालय जयपुर भेजा गया है।

आदित्य काकड़े फलौदी के नए एसपी बने

पुलिस अधीक्षक, फलौदी सत्यनाम सिंह को पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी., जयपुर के पद पर भेजा गया है। सत्यनाम सिंह 2015 बैच के आइपीएस हैं। सत्यनाम सिंह की जगह फलौदी के नए एसपी आदित्य काकड़े बनाए गए हैं। वह कमाण्डेन्ट, 9वीं बटालियन, आर.ए.सी., टोंक के पद पर तैनात थे।

पीयूष दीक्षित गए, कुंदन कंवारिया दौसा के नए एसपी

पीयूष दीक्षित पुलिस अधीक्षक, दौसा के पद पर तैनात थे। अब उनका ट्रांसफर पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर में किया गया है। उनकी जगह कुंदन कंवारिया को दौसा का नया एसपी बनाया गया है। वह इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी., जयपुर की जिम्मेदारी निबाह रहे थे।

अजेय सिंह राठौड़ सिरोही के नया एसपी

पुलिस अधीक्षक, सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को कमाण्डेन्ट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर भेजा गया है। उनकी जगह सिरोही का नया एसपी अजेय सिंह राठौड़ को बनाया गया है। अजेय सिंह राठौड़ इससे पहले कमाण्डेन्ट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर में तैनात थे।