3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Panchayat Election : जयपुर पंचायत चुनाव डेट की घोषणा, 4 चरणों में पड़ेगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Jaipur Panchayat Election : राजस्थान प्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही जयपुर सहित पूरे राजस्थान में आचार संहिता लागू हो गई है। जयपुर में 4 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे, जानें पूरा शेड्यूल।
2 min read
Google source verification
jaipur panchayat election date announced 4 phases voting know full schedule

Jaipur Panchayat Election : ग्राफिक्स फोटो - AI

Jaipur Panchayat Election : राजस्थान प्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही राजस्थान की राजधानी जयपुर में आचार संहिता लागू हो गई है। जयपुर में 4 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। जयपुर में वोटिंग पहले चरण में 25 अक्टूबर, दूसरे चरण में 31 अक्टूबर, तीसरे चरण में 6 नवंबर और चौथे चरण में 16 नवंबर में होगी। जयपुर में कुल पंचायत समितियों की संख्या 22 हैं। वहीं कुल ग्राम पंचायतें 597 हैं।

जयपुर में 4 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे।

प्रथम चरण- 25 अक्टूबर
इस चरण में कुल 212 ग्राम पंचायतें और 794 मतदान बूथ शामिल होंगे। प्रमुख पंचायत समितियां इस प्रकार हैं।
गोविन्दगढ़ - 27 ग्राम पंचायतें, 103 बूथ
चौमूं - 34 ग्राम पंचायतें, 143 बूथ
किशनगढ़ रेनवाल - 26 ग्राम पंचायतें, 101 बूथ
जोबनेर - 28 ग्राम पंचायतें, 107 बूथ
झोटवाड़ा - 19 ग्राम पंचायतें, 60 बूथ
सांभरलेक - 26 ग्राम पंचायतें, 101 बूथ
दूदू - 25 ग्राम पंचायतें, 75 बूथ
मौजमाबाद - 27 ग्राम पंचायतें, 96 बूथ

द्वितीय चरण - 31 अक्टूबर
दूसरे चरण में 112 ग्राम पंचायतें और 432 मतदान बूथ होंगे। इसमें शामिल पंचायत समितियां के बारे में जानिए।
आमेर - 25 ग्राम पंचायतें, 113 बूथ
जालसू - 25 ग्राम पंचायतें, 81 बूथ
रामपुर डाबड़ी - 21 ग्राम पंचायतें, 78 बूथ
शाहपुरा - 19 ग्राम पंचायतें, 63 बूथ
अमरसर - 22 ग्राम पंचायतें, 77 बूथ।

तृतीय चरण - 6 नवंबर
तीसरे चरण में 133 ग्राम पंचायतें और 442 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं।
फागी - 26 ग्राम पंचायतें, 90 बूथ
माधोराजपुरा - 25 ग्राम पंचायतें, 93 बूथ
चाकसू - 32 ग्राम पंचायतें, 93 बूथ
कोटखावदा - 27 ग्राम पंचायतें, 82 बूथ
सांगानेर - 23 ग्राम पंचायतें, 84 बूथ।

चतुर्थ चरण - 16 नवंबर
अंतिम चरण में 140 ग्राम पंचायतें और 446 मतदान बूथ होंगे। इसमें शामिल हैं।
बस्सी - 42 ग्राम पंचायतें, 145 बूथ
तुंगा - 24 ग्राम पंचायतें, 74 बूथ
जमवारामगढ़ - 32 ग्राम पंचायतें, 98 बूथ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पंच एवं सरपंच के लिए नामांकन पहले चरण के लिए 24 अक्टूबर, दूसरे चरण में 30 अक्टूबर एवं तीसरे चरण में पांच नवबर तथा चौथे चरण में नामांकन 15 नवंबर को होगा। पंच एवं सरपंच पद के लिए मतगणना भी मतदान के तुरंत बाद की जाएगी।