राजनीति

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप, BJP ने राज्यपाल से की कार्यवाई की मांग

Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में चल रहे पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी हिंसा नहीं थम रही है। आज प्रदेश के कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक की कार पर तीर से हमला हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2023, 3:13 PM IST
 union-minister-nisith-pramanik-attacked-in-west-bengal
केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक

पश्चिम बंगाल में हो रहे पंचायत चुनाव में लगातार हिंसा का दौर जारी है। आज राज्य के कूचबिहार जिले में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक की कार पर हमला हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर टीएमसी समर्थकों ने तीर से हमला किया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की पुलिस पर टीएमसी समर्थकों और नेताओं पर उनकी मदद करने का आरोप लगाया है।

BDO ऑफिस में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता
बता दें कि पूरा मामला साहेबगंज के बीडीओ कार्यालय का है। जहां में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। शनिवार को नामांकन की स्क्रूटनी के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी वहां मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने उनकी कार पर हमला किया था।

बीजेपी ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर हुए हमला की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि मैंने राज्यपाल को हिंसा के बारे में सब कुछ बताया है। उन्होंने हमें कहा है कि पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के लिए सभी सक्रिय और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। राज्यपाल अनुभव लेने के लिए मैदान में भी गए थे।

यह भी पढ़ें: उद्धव गुट के विधायक का दावा; पता था CM बनेंगे शिंदे, बगावत से पहले अमित शाह से हुई थी डील

हाईकोर्ट ने दिया सुरक्षाबलों को तैनात करने का आदेश
प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में हिंसा को रोकने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम व न्यायाधीश हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने राज्य सरकार को पूरे प्रदेश में केंद्रीय बलों के

तैनाती का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अगर चुनाव के दौरान चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में हमारे आदेश का अनुपालन नहीं करेगी तो हम भी मूक दर्शक की तरह बैठे नहीं रहेंगे।

Updated on:
17 Jun 2023, 3:13 PM IST
Published on: