Unnao Rape case प्रियंका गांधी भाजपा सरकार पर हमला विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग विधायक कुलदीप सेंगर को सियासी संरक्षण देने का आरोप
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रेप केस ( Unnao rape case ) मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर इसको लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रियंका गांधी ने रेप प्रकरण ( Unnao Rape case ) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को सियासी संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस महासचिव ने सवाल उठाते हुए कहा कि हम कुलदीप सेंगर जैसे अपराधियों को राजनीतिक ताकत और संरक्षण क्यों देते हैं? जबकि पीड़ित अपने जीवन की लड़ाई लड़ने के लिए अकेले छोड़ दिए जाते हैं?'
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपराधी को राजनीतिक संरक्षण न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि केस में स्पष्ट हो चुका है कि पीड़ित परिवार को आरोपी की ओर से लगातार धमकी मिल रही थी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी भगवान के लिए अपराधी और उसके भाई को भाजपा से प्राप्त सियासी संरक्षण को बंद करें।
उधर, उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ( Unnao Rape case ) की सड़क दुर्घटना के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। दुर्घटना में पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई।
दुर्घटना में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि पीड़िता की कार की टक्कर जिस ट्रक से हुई थी, वह ट्रप एक समाजवादी पार्टी (सपा) नेता का है।
संयोग से दुर्घटना ( Unnao Rape case ) की सीबीआई जांच कराने की मांग करने वाली पहली पार्टी अखिलेश यादव की अगुआई वाली सपा ही है।
प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का औपचारिक निवेदन सोमवार मध्य रात्रि केंद्र के पास भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा, "सरकार ने अपराध मामला संख्या 305/2019 यू/एस 302/307/506/120बी आईपीसी ( Unnao Rape case ) गुरबख्सगंज जिला रायबरेली की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक निवेदन भेज दिया गया है।"
सोमवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने कहा कि अगर आग्रह किया जाता है तो राज्य सरकार दुर्घटना ( Unnao Rape case ) की सीबीआई जांच को तैयार है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कुलदीप सेंगर पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप है और उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वह जेल में है। सूत्रों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सपा नेता नंदू पाल का है।
( Unnao Rape case ) पाल सपा की फतेहपुर जिला इकाई के नेता हैं और उनकी पत्नी रमाश्री पाल सपा की टिकेट पर असोथर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख चुनी गई थीं। उनके तीन भाइयों- देवेंद्र पाल, मुन्ना पाल और दिलीप पाल के पास 27 ट्रक हैं।