28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक मामन खान पर कसता कानूनी शिकंजा, गिरफ्तारी के डर से राज्यपाल के पास पहुंची कांग्रेस

Maman Khan Case Update: नूंह हिंसा मामले में आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान पर बढ़ती कानूनी कार्रवाई और यूएपीए UAPA की धाराएं जुड़ने के बाद हरियाणा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

2 min read
Google source verification

photo social media

Haryana Congress Governor Meeting: हरियाणा के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नूंह हिंसा मामले में आरोपी विधायक पर हाल ही में यूएपीए UAPA जैसी गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं, जिससे उनकी दोबारा गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। इसी डर और कानूनी दबाव के बीच मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में चंडीगढ़ में राज्यपाल प्रो. असीम घोष से मुलाकात की। कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते उनके विधायक को निशाना बना रही है।

राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप और कांग्रेस का रुख

राज्यपाल से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि मामन खान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है और पुराने मुकदमों में नई धाराएं जोड़कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने भी सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने साथी विधायक के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी द्वेषपूर्ण भावना नहीं बदली, तो इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।

नूंह हिंसा और यूएपीए की कड़ी धाराएं

31 जुलाई 2023 को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। इस दंगे में होमगार्ड के दो जवानों समेत छह लोगों की जान चली गई थी। जांच के दौरान गौरक्षक मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी के साथ-साथ विधायक मामन खान पर भी हिंसा भड़काने और साजिश रचने के आरोप लगे। मामन खान को राजस्थान से गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अब हरियाणा पुलिस ने इस मामले में यूएपीए (आतंकवाद विरोधी कानून) की धाराएं शामिल कर दी हैं, जिससे उनकी कानूनी स्थिति बेहद नाजुक हो गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का डर और सुरक्षा की मांग

कानूनी लड़ाई के बीच मामन खान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। सितंबर 2025 में अलग-अलग आपराधिक गिरोहों से मिली धमकियों के बाद उन्हें नूंह से गुरुग्राम शिफ्ट किया गया था। मामन खान ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जेड Z श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। उन्होंने अपनी याचिका में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह से हमले की आशंका जताई है। फिलहाल उनकी सुरक्षा में 16 कमांडो तैनात किए गए हैं, लेकिन विधायक ने इसे नाकाफी बताते हुए कड़े सुरक्षा घेरे की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग