28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में विलय होने पर मोदी सरकार की तरफ से आई प्रतिक्रिया, ED का भी किया जिक्र

Kiren Rijiju statement: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात को भी खारिज किया है कि अशोक मित्तल प्रवर्तन निदेशालय (ED) का इस्तेमाल कर उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए धमकाया गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 28, 2026

Kiren Rijiju statement

AAP के सांसदों के बीजेपी में विलय होने पर मोदी सरकार की आई प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Aam Aadmi Party Crisis: आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ बीजेपी में विलय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अब इस पर मोदी सरकार की तरफ से भी बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने AAP के उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें कहा गया कि BJP ने जबरदस्ती कर सांसदों को पार्टी में शामिल किया है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी से सभी अच्छे लोग जा चुके हैं, क्योंकि राज्य सभा के सात सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

ED के इस्तेमाल पर क्या बोले किरेन रिजिजू

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात को भी खारिज किया है कि अशोक मित्तल प्रवर्तन निदेशालय (ED) का इस्तेमाल कर उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए धमकाया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को अपनी निजी पार्टी बना दिया है और पिछले कुछ वर्षों में कई नेता AAP छोड़ चुके हैं।

जबरदस्ती का सवाल नहीं- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि सांसदों को बीजेपी में शामिल करने के लिए जबरदस्ती का कोई सवाल नहीं है। केजरीवाल ने आम आदमी के नाम पर लोगों को ठगा है। पार्टी को अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है और AAP को निजी पार्टी बना लिया है। एक के बाद एक कई लोग पार्टी छोड़कर बीजेपी या कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्होंने आगे कहा कि ED का कोई सवाल नहीं है। जांच एजेंसियां अपना काम करती हैं, हम उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। अब उनके साथ केवल उनका कोर ग्रुप बचा है, जो अवैध गतिविधियों में शामिल है। सभी अच्छे लोग केजरीवाल को छोड़ चुके हैं।

इंडिया गठबंधन में आपसी मतभेद

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इंडिया गठबंधन में आपसी मतभेद हैं और विपक्षी दलों के नेता अक्सर एक-दूसरे पर हमला करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि INDIA गठबंधन में शामिल लोग एकजुट नहीं हैं। वे सिद्धांतों के आधार पर नहीं, बल्कि केवल सत्ता और स्वार्थ के लिए एक साथ आए हैं। कभी राहुल गांधी केजरीवाल पर हमला करते हैं, तो कभी केजरीवाल राहुल गांधी पर और कभी राहुल गांधी ममता बनर्जी पर।

BJP में शामिल हुए AAP सांसद

बता दें कि आम आदमी पार्टी के सात राज्य सभा सांसद ने पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालिवाल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजिंदर गुप्ता शामिल है। राज्य सभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन द्वारा इस विलय को मंजूरी दिए जाने के बाद बीजेपी की संख्या राज्यसभा में बढ़कर 113 हो गई है। वहीं, AAP की ताकत घटकर अब सिर्फ 3 सदस्यों तक रह गई है।