28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राघव-परिणीति की शादी है पार्टी में विवाद की वजह,’ AAP के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने लगाया बड़ा आरोप

AAP internal conflict: AAP में राघव चड्ढा की शादी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने इसे पार्टी के अंदर विवाद की वजह बताया, जबकि सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की वजह से ही यह शादी संभव हो पाई।

2 min read
Google source verification
AAP internal conflict

राघव-परिणीति की शादी को बताया जा रहा पार्टी में विवाद की वजह

AAP internal conflict: आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदरूनी विवाद की चिंगारी अब राघव चड्ढा की निजी जिंदगी तक पहुंच गई है। AAP के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने उनकी शादी को इस विवाद का कारण बताया है। आपको बता दें कि राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीेजेपी जॉइन कर ली है। इसके बाद से पार्टी छो़ड़ने के पीछे के कारणों पर लगातार चर्चा चल रही है। एक तरफ AAP के नेता राघव की परिणीति से शादी होने का क्रेडिट ले रहें हैं ,वहीं दूसरी तरफ पूर्व नेता इस विवाद का कारण भी शादी को बता रहे हैं। इस मामले में नवीन जयहिंद के दावों ने बहस तेज कर दी है।

AAP के पूर्व नेता ने क्या कहा?

नवीन जयहिंद AAP के हरियाणा में अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालते हुए आप के अंदरूनी विवाद का कारण बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व मंत्री सौरभ गुप्ता ने यह तो बता दिया कि राघव चड्ढा की शादी इसलिए हुई क्योंकि उसे विधायक, सांसद और पंजाब का सुपर सीएम बनाया गया। जयहिंद ने कहा कि यह अधूरा सच है कि शादी पद मिलने की वजह से हुई, जबकि असल में पद इसलिए दिए गए ताकि शादी करवाई जा सके।

शादी को लेकर विवाद

आगे उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा की शादी को लेकर पार्टी के अंदर शुरुआत से ही मतभेद थे। उनके अनुसार राघव की शादी सही जगह नहीं हुई और जब परिणीति चोपड़ा से सगाई हुई, तभी से विवाद शुरू हो गया था। जयहिंद ने दावा किया कि सगाई के बाद भी शादी तोड़ने की बात कही गई थी और यहां तक कि शादी के बाद अलग होने की सलाह भी दी गई।

खुलकर बात रखने को कहा

नवीन ने राघव और सौरभ भारद्वाज दोनों को सामने आकर खुलकर बोलने को कहा। राघव चड्ढा की वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो में आकर बता रहे हो, यह कारण था, वो कारण था। इसके जगह खुलकर सच बोलो। अब किस बात से डर रहे हो? उन्होंने साफ कहा कि दोनों नेताओं को अब खुलकर बताना चाहिए कि पार्टी के अंदर क्या हुआ था और इस विवाद की असली वजह क्या थी। हालांकि, जयहिंद ने यह स्पष्ट नहीं किया कि परिणीति चोपड़ा से शादी को लेकर विरोध क्यों था।

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा था?

नवीन जयहिंद के बयान से एक दिन पहले आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आपको गाली इसलिए दी जा रही है क्योंकि आपने उस पार्टी को खत्म करने की साजिश की जिसने आपको पहचान दी। आज आपकी शादी भी इसलिए हो पाई है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया, वरना उनको कोई पूछता नहीं।

आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई 13 मई 2023 को हुई थी और शादी 24 सितंबर 2023 को हुई।