27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘परिणीति चोपड़ा से शादी तभी हुई’; सौरभ भारद्वाज बोले- AAP सांसद न होते तो राघव चड्ढा को कौन पूछता?

Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर बोला बड़ा हमला। सौरभ भारद्वाज ने कहा- सांसद थे इसलिए परिणीति चोपड़ा से शादी हुई। राघव ने AAP के माहौल को बताया 'जहरीला'।

2 min read
Google source verification
Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर बोला बड़ा हमला

Saurabh Bhardwaj vs Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) में हुई अब तक की सबसे बड़ी बगावत के बाद राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल की टीम के बीच छींटाकसी और गहराता जा रहा है। दरअसल, राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी की विचारधारा को लेकर शुरू हुई यह जंग अब निजी रिश्तों और शादी तक पहुंच गई है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उनकी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से केवल इसलिए हो पाई क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

राघव चड्ढा की 'जहरीले माहौल' वाली दलील

आपको बता दें कि सोमवार को राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी और पुरानी पार्टी छोड़ने के फैसले की तुलना ‘नौकरी बदलने’ से की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीए का करियर छोड़कर 15 साल तक पार्टी को सींचा, लेकिन अब वहां का माहौल 'जहरीला' हो गया है। राघव ने आरोप लगाया कि पार्टी कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। उनका कहना था कि जब कार्यस्थल का माहौल खराब हो जाए, तो उसे बदल लेना ही बेहतर होता है।

सौरभ भारद्वाज का पलटवार

राघव के 'जहरीले माहौल' वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि राजनीति कोई कॉर्पोरेट नौकरी नहीं है जहां सिर्फ कंपनी बदली जाती है, यह विचारधारा की लड़ाई है। सौरभ ने कहा कि कंपनी छोड़ने वाले तीन महीने का नोटिस देते हैं, उसे बर्बाद करने की साजिश नहीं करते। आपने ईडी के डर से भाजपा से हाथ मिलाया और पीठ में छुरा घोंपा। आप जो संसद में मुद्दे उठाते थे (जैसे सस्ते समोसे, रिचार्ज नियम), वो सब भाजपा की स्क्रिप्ट थी ताकि आपकी छवि चमक सके।'

'सांसद न होते तो कोई नहीं पूछता'

सबसे चौंकाने वाला बयान राघव चड्ढा की निजी जिंदगी को लेकर आया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आपको गाली इसलिए दी जा रही है क्योंकि आपने उस पार्टी को खत्म करने की साजिश की जिसने आपको पहचान दी। आज आपकी शादी (परिणीति चोपड़ा से) भी इसलिए हो पाई है क्योंकि आप राज्यसभा सदस्य थे, वरना आपको कोई नहीं पूछता।'

सियासी गलियारों में चर्चा

गौरतलब है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी सितंबर 2023 में हुई थी। अब पार्टी द्वारा इस शादी का क्रेडिट राज्यसभा सीट को देने पर सोशल मीडिया और राजनीतिक हल्कों में नई बहस छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी का साफ कहना है कि राघव चड्ढा ने न सिर्फ पार्टी छोड़ी, बल्कि पूरी टीम को तोड़कर भाजपा में विलय की साजिश रची, जिसे माफ नहीं किया जा सकता।